प्रभात ने किया रक्तदान

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा की पहल पर लोजपा(रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा के छोटे भाई एवं भखरुआं निवासी प्रभात कुमार ने टीम की जीवन रक्षा मुहिम के तहत एक महिला के लिए रक्तदान करते हुए जीवन रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम के सदस्य एवं वार्ड पार्षद चिंटू मिश्रा ने बताया कि ओबरा के कैथी निवासी अरुण कुमार पासवान की पत्नी रंजू देवी को रक्त की आवश्यकता की जानकारी सुनील कुमार के माध्यम से रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव एवं टीम के संरक्षक डॉ. प्रकाश चंद्रा को मिली। उनके अनुरोध पर उनके छोटे भाई प्रभात कुमार ने अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान किया। मौके पर टीम के सदस्य डॉ. हैदर अली, मिस्टर खान, सुनील कुमार उपस्थित थे। डॉ. प्रकाश चंद्रा ने प्रभात कुमार के सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जैसे जागरुक व्यक्ति हमारे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने रक्तदान के महत्व को समझा और जरूरत पड़ने पर खुद रक्तदान के लिए आगे आए।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता