महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को सुविधा के लिए रेलकर्मियों को किया सम्मानित

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। महाकुंभ श्रद्धालुओं के आवागमन में डीडीयू मंडल के डिहरी ऑन-सोन रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों ने बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केन्द्रीयकृत सूचना प्रणाली और सुरक्षा के लिए किए गए विशेष प्रबंध ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। उक्त बातें भाजपा नेता व पूर्व विधायक इं. सत्यनारायण यादव ने बेहतरीन पैसेंजर इम्यूनिटी सिस्टम के संचालन के लिए संकेत एवं दूरसंचार विभाग के जूनियर इंजीनियर व इसीआरकेयू अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम एवं ट्रेनों के निर्बाध परिचालन सहित सभी विभागों से बेहतर समन्वय रखने वाले स्टेशन प्रबंधक जेके सिंह को सम्मानित करते हुए कही।

राजद के जिला महासचिवससह अधिवक्ता नंदकेश्वर उर्फ नन्हकू यादव ने संयुक्त रूप से रेलकर्मियों के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।विशेषकर डिहरी स्टेशन की अति महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। यहां से महाकुंभ के दौरान नियमित ट्रेनों और पूर्व घोषित स्पेशल ट्रेनों के अलावा विशेष अतिरिक्त ट्रेन रेक की व्यवस्था की गई थीं। त्वरित रेल परिचालन के साथ स्टेशनों पर यात्रियों के सुविधाजनक एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई थी।

विशेष कंट्रोल रूम सहित स्टेशनों पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता के निर्देशन में सीनियर डीएसटीई राजेश कुमार कुशवाहा, सीनियर मंडल यातायात प्रबंधक मो इकबाल, आरपीएफ कमांडेंट जतीन बी राज, सीनियर डीसीएम सुधांश रंजन सहित अनेकों रेलअधिकारियों द्वारा निरंतर निगरानी की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में विशेष होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई। स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन एवं सुचारु आवागमन हेतु आरपीएफ ने यात्रियों की सुविधा एवं सहायता हेतु बड़ी संख्या में रेल कर्मियों की तैनाती की गई जहां संकेत एवं दूरसंचार विभाग, रेलवे सुरक्षा बल, यातायात विभाग, वाणिज्य विभाग, इलेक्ट्रिकल विभाग के रेलकर्मियों सहित सफाईकर्मी ने भी अपनी-अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित रेल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर