“बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2025” से जिले के अधिकारी सम्मानित

डेहरी -आन-सोन ( रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में चुनावी कार्यों के उत्कृष्ट एवं प्रभावी निष्पादन के लिए रोहतास जिले के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोहतास के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विजय कुमार पांडेय, डेहरी के अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह तथा डेहरी नगर की बीएलओ रानी पुष्पा को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2025” से नवाज़ा गया।

पटना स्थित सिंचाई भवन के अधिवेशन हॉल में आयोजित इस भव्य समारोह में बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय ने चयनित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में निर्वाचन कार्यों से जुड़े पदाधिकारियों एवं बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और ऐसे पुरस्कार अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत, डेहरी अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भी अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं बीएलओ रानी पुष्पा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार ने दोनों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया, जबकि स्थानीय विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बुके भेंट कर उन्हें बधाई दी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, निर्वाचन सूची के अद्यतन, मतदाता जागरूकता अभियानों, पारदर्शिता तथा नवाचारपूर्ण कार्यों के आधार पर रोहतास जिले के इन अधिकारियों का चयन राज्य स्तर पर किया गया। जिले के लिए यह सम्मान अत्यंत गौरव की बात मानी जा रही है। सम्मान की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा गया।
विधायक सोनू सिंह के साथ-साथ डेहरी नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आर.डी. सिंह, डॉ. उदय कुमार सिन्हा, डॉ. गीता आर्या, गुड्डू चंद्रवंशी, संजय सिंह ‘बालाजी’, सुमंत मिश्रा, मंजू चौधरी, नंदन गुप्ता, उज्ज्वल अग्रवाल, आज़ाद हुसैन तथा विमल कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने सम्मानित अधिकारियों एवं बीएलओ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने आशा व्यक्त की कि रोहतास जिला भविष्य में भी निर्वाचन कार्यों में अपनी श्रेष्ठ पहचान बनाए रखेगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त करेगा।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’