सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रेत पर बनायीं 108 शिवलिंग महादेव की तस्वीर, मांगी शांति का पैगाम

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। सावन माह के पहली सोमवारी के पूर्व संध्या पर देश चर्चित इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर से बिहार के गंगा की सोंधी रेत को सुगन्धित कर दिया हैं। रेत के जादूगर कहे जाने वाले भारतीय रेत कलाकार मधुरेंद्र ने लगभग 50 टन गंगा के रेत को इकट्ठा कर 108 शिवलिंग वाले देवाधिदेव महादेव को खुश करने के लिए भगवान शिव की 20 फिट ऊंची विशालकाय प्रतिमा उकेर अपनी विश्व रिकॉर्ड बना ली है। मधुरेंद्र ने रूस और यूक्रेन की लड़ाई से आहत होकर लिखा है- “स्टॉप वॉर”(स्टॉप वार), जिस पर विश्व शांति (वर्ल्ड पीस) का सन्देश अंकित हैं। 

रेत से बनी 108 शिवलिंग के बारे में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि अपनी 24 घंटो के कठिन परिश्रम के बाद भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बालू से शिवलिंग बनाकर विभिन्न रंगो से श्रृंगार किया हूँ। जिससे देश और दुनियां में खुशहाली बनी रहे।

वही इस युद्ध को रोकने के लिए भगवान शिव से गुहार लगाते हुए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं। 24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा यूक्रेन पर किया गया पूर्ण आक्रमण के बाद दोनों देशों के बीच जंग आज भी जारी हैं, जिसमें अभी तक असंख्य लोगों ने अपनी जान की क़ुरबानी दी हैं। कितनों ने अपनों को खोया हैं। इसे रोकने के लिए दुनियां के सभी देशों के राजनैतिक हस्तियों को पूरी गंभीरता के साथ पहल करने की जरुरत हैं।

बता दे कि मधुरेंद्र की इस बेमिसाल अद्भुत कलाकारी को देखने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ी। लोग अपने मोबाइल फोन में फोटो और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे जिससे देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई। 

गौरतलब हो कि शंकर भगवान को सावन का महीना बहुत प्यारा लगता है। इस दौरान पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि पवित्र माह में भोलेनाथ भक्तों से जल्द प्रसन्न होते है। बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध शंकर भगवान के मंदिर पर चढ़ाते हैं। वैसे तो सावन का पूरा महिना ही पवित्र है। पर सावन के सोमवार को लोग एक उत्सव की तरह मनाते है। इस दिन देश के हर शिवालय पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को मनाने के लिए पूजा अर्चना करते है।

मौके पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रूस और युक्रेन युद्ध में गये लोगों के आत्म शांति के लिए महादेव से प्रार्थना करते अपने सभी शुभचिंतको को सावन माह की शुभकामना भी दी हैं।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर