कविता :सावन की बहार

सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह की कविता : सावन की बहार

सावन की बहार

(काव्य तरंग गीत)

सावन की बहार, पड़े मखमली फुहार,

स्वर्ग-सा सुंदर लगे यह सारा संसार।

चारों तरफ हरियाली और खुशहाली है,

सजनी करे अपने साजन का इंतजार।

सावन की बहार…

नील गगन में बिजली चमके चमचम,

आंगन में पायल की गूंजे छमछम।

फूलों को चूम तितली उड़ती जाए,

प्रियतमा का नेह-निमंत्रण है स्वीकार।

सावन की बहार…

बीच में बहती है एक नदिया कलकल,

दो दिलों में मौसम ने मचाई हलचल।

तन-मन भीगे, आंखों से छलके प्यार,

सजनी इस पार और साजन उस पार।

सावन की बहार…

तोता मैना को सुनाए नए-नए तराने,

लेकिन आज मैना रानी बनाए बहाने।

पंख पसार वन में मोर नाचने लग गया,

कोयल ने सबको पीछे छोड़ा इस बार।

सावन की बहार…

ऊपर से कृपा बरसा रहे भोले भंडारी,

सावन की रिमझिम इस संसार पर भारी।

जिसकी कोई उपमा नहीं इस जग में,

दिया सावन ने वैसा अनुपम उपहार।

सावन की बहार…

https://www.facebook.com/share/p/1Bz4bBhtWU

Share
  • Related Posts

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ और पुनर्वास विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक व व्यावसायिक दिशा डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं