बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट, डेहरी-डालमियानगर के संयुक्त तत्वावधान में स्वजातीय जनसभा एवं बैठक आयोजित की गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न बैठक में समाज के दोनों पक्षों ने आपसी सम्मान, एकजुटता और सहयोग बनाए रखते हुए आगामी पूजन उत्सव को भव्य, गरिमापूर्ण एवं सफल बनाने का निर्णय लिया।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन नंदन कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए समाज की एकता, सम्मान और विकास को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

पहले संरक्षक मंडल का किया गया गठन

बैठक में सर्वसम्मति से सबसे पहले संरक्षक मंडल का गठन किया गया। इसमें समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल में गोपाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. महेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मुन्ना सरपंच, आनंद कुमार गुप्ता, कृष्ण किशोर प्रसाद गुप्ता, कृष्ण प्रसाद गुप्ता (जमुहार), काजू गुप्ता, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, हरिद्वार प्रसाद गुप्ता, रामबली गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप प्रसाद गुप्ता, अम्मीरचंद प्रसाद गुप्ता, अशोक गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, बलराम गुप्ता, छोटेलाल तथा गुड्डू जी सहित अन्य वरिष्ठ लोग शामिल किए गए।

संरक्षक मंडल ने समाज के युवाओं की कार्यक्षमता, उत्साह और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त करते हुए बाबा गणिनाथ जी महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने का निर्णय लिया।

राजन कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष, राजू कुमार सचिव

संरक्षक मंडल की सहमति से नई पूजा कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। राजन कुमार गुप्ता को अध्यक्ष तथा राजू कुमार को सचिव बनाया गया। इसके अलावा विकास कुमार गुप्ता (विक्की), आशीष कुमार गुप्ता और गोविंद कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, पवन कुमार गुप्ता (विक्की) को सचिव तथा आकाश कुमार गुप्ता को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपसी सहमति से आगे पूजा कमेटी का विस्तार किया जाएगा, ताकि वार्षिक पूजन उत्सव की तैयारियों और आयोजन की सफलता में कोई कमी न रहे। नई कमेटी के सभी सदस्यों को श्रद्धा, अनुशासन, सम्मान और आपसी सहयोग के साथ उत्सव को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

हर वर्ग की सहभागिता से होगा आयोजन

बैठक में ट्रस्ट मंडल की ओर से संदीप कुमार उर्फ गट्टू, अरविंद कुमार गुप्ता, उदय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता उर्फ बुल्लू, देवेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ बाबू, अरुण कुमार गुप्ता, हरिओम प्रसाद गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, मोहन प्रसाद गुप्ता, ललन प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, अशोक गुप्ता, ऋषि राज तथा दीपक कुमार गुप्ता सहित अनेक लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में डॉ. प्रेम गुप्ता, विशाल गुप्ता, वार्ड पार्षद विजय गुप्ता, रवि गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, गोलू गुप्ता, घूरा साव, चिंटू गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, परिणय गुप्ता, प्रशांत कुमार, सनी गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, जयंत कुमार गुप्ता (बंटी), विकास कुमार गुप्ता, आकाश कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार गुप्ता, भोला गुप्ता, गौरव कुमार, रंजन कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, विनय कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, श्री रामप्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार गुप्ता, गल्लू गुप्ता, दीपक कुमार और ऋतुराज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु, समाज के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी एवं युवा उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक पूजन उत्सव समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से भव्य एवं सम्मानजनक ढंग से आयोजित किया जाएगा। साथ ही युवा शक्ति को आगे लाकर उन्हें समाज के कार्यों और आयोजनों में नेतृत्व की जिम्मेदारी देने पर भी जोर दिया गया।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं