एसडीएम ने 36 भूमिहीन परिवारों को दिया भूमि बंदोबस्ती पर्च/नर्तकियों से अभद्र व्यवहार मामले की जांच को लेकर टीम गठित

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार रोहतास अंचल के अंतर्गत 36 भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती पर्चा का वितरण अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, भूमि सुधार उप समाहतां अभिषेक कुमार, रोहतास अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। एसडीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोग जिनके पास आवास के लिए भूमि नहीं हैं और भूमि के अभाव में आवास योजना से वंचित है। अनुमंडल के सभी पांच अंचलों नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू, डेहरी, अकोढीगोला में इस प्रकार के लोगो को चिह्नित कराया गया है, जिसमे रोहतास अंचल के 36 पात्र लाभुकों को आज बंदोबस्त पर्चा दिया गया। अगले सप्ताह नौहट्टा के लाभुकों के बीच बंदोबस्त पर्चा का वितरण किया जाएगा। अंचलाधिकारी ने कहा कि चयनित भूमिहीन लाभूको के बीच आवश्यकता अनुसार तीन से चार डिसमिल जमीन का पर्चा वितरण किया है। सभी लाभुक तुम्बा, तेलकप और माधा गांव के है। लाभुकों में पूनम देवी, अर्चना कुमारी, मालती देवी, रंजनी देवी, कौशल्या देवी, ललिता देवी, किस्मतिया देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, उत्तम देवी, तारामणि देवी, सरिता देवी हैं।

डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा गुरुवार को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि रोहतास प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार की शाम बीडीओ द्वारा नर्तकियों को बुलाकर अभद्र गाने व नृत्य कार्यक्रम आयोजित करने से संबंधित वीडियो वायरल होने पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि किसी भी सरकारी परिसर में ऐसा कोई भी कार्य कराना गरिमा को ठेस पहुंचाता है। यह लोक हित एवं महिला उत्थान के विपरीत है। ऐसी स्थिति में सरकारी कार्यालय परिसर में सरकारी कर्मों द्वारा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन एवं उस कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों (बीडीओ, थानाध्यक्ष व बीईओ) का शिरकत किया जाना काफी क्षोभ का विषय है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम में इसके लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। जांच दल में भूमि सुधार उप समाहर्ता अभिषेक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रोहतास कृष्ण स्वरूप, अवर निर्वाची पदाधिकारी सह दंडाधिकारी संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। जांच टीम को निदेश दिया गया है कि उक्त वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करें। इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी वे प्रस्तुत करेंगे। संयुक्त जांच प्रतिवेदन के बाद कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम (रोहतास)। महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को धनकाढ़ा में किशोरी मंच की बालिकाओं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता