निर्माण एजेंसी को हर हाल में जनवरी के अंत तक काम पूरा करने एसडीएम ने दिया का निर्देश

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो व 119 पर चल रहे निर्माण कार्यों व फ्लाई ओवर निर्माण का निरीक्षण एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने बुधवार को किया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में कहा कि कई जगहों पर सड़क निर्माण व मरम्मती कार्य में सुस्ती के कारण आम जन को परेशानी हो रही है। काम में तेजी लाकर इसका तत्काल निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। कहा कि आरओबी संख्या 931 (वीर कुंवर सिंह चौक फ्लाईओवर), आरओबी संख्या 928 (सुअरा फ्लाईओवर) के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कंपनी के महाप्रबंधक परियोजना रंजीत कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक लाइजनिंग आशुतोष कुमार, सुजीत कुमार पांडेय, क्वालिटी इंचार्ज अजय कुमार पांडेय को गुणवत्ता पूर्ण कार्य किए जाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि वीर कुंवर सिंह चौक फ्लाईओवर के पास हो रहे आमजनों की समस्या को देखते हुए जनवरी के अंतिम सप्ताह तक निश्चित रूप से फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन प्रारंभ करें। वहीं आरओबी 928 (सुअरा फ्लाईओवर) को भी उच्च गुणवत्ता का कार्य कराते हुए यथाशीघ्र वाहनों का आवागमन प्रारंभ किए जाने का निर्देश दिया गया। एनएच 119 पथ पर हदहदवा पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य को भी जनवरी माह में ही पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस क्रम में पुल के निकट एक दूसरे लेन में आने जाने वाले जगह पर सुरक्षा प्रहरी की व्यवस्था भी करने की बात कही।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं