सात बच्चे सोन नदी में डूबे, छह शव बरामद /नहर में डूबने से युवक की मौत

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्बा गांव के निकट सोन नदी ने स्नान करने के क्रम में एक ही परिवार और रिश्तेदार के 4 किशोर और तीन किशोरी आज डूब गए।शाम तक छह शव बरामद कर लिया गया है। एस डी आरएफ की टीम एक की तलाश कर रही है ।घटना के बाद तुंबा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है । डूबे किशोर में अभय कुमार उम्र 10 वर्ष पिता केदार गौंड, विवेक कुमार उम्र 12 वर्ष पिता हीरालाल गौंड उर्फ टुन्नू गौंड, राजू कुमार उम्र 12 वर्ष पिता कृष्णा गौंड सभी तुम्बा निवासी है।जबकि इनके रिश्तेदार रांची ( झारखंड ) निवासी नंद किशोर गौंड के पुत्र पवन कुमार उम्र सात वर्ष, पुत्री नाव्या कुमारी उम्र 13 वर्ष निधि कुमारी उम्र 12 वर्ष, गुनगुन कुमारी उम्र 8 वर्ष शामिल है। इसमें गुनगुन कुमारी के शव को एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है ।सभी अपने परिजन और कुछ अन्य बच्चो के साथ सोन नदी में स्थान करने गए थे। एक का पैर फिसला और उसे बचाने में धीरे -धीरे सभी नदी के गहरे पानी में चले गए। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष निकुंज भूषण कैंप किए हुए है।अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि छह का शव मिल गया है।प्रयास है कि सभी का शव खोज लिया जाए।

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चौरी बहादुरपुर टोला में नहर में डूब कर डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदु यादव उर्फ अरविंद यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह किसी काम से नहर की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया और नहर में डूबने से इसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को नहर से निकलवाया गया। जिला पार्षद अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव ने घटना की सूचना संबंधित पदाधिकारियों को दी। सब इंस्पेक्टर रामायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर जांच- पड़ताल किया.मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर