जय मां वैष्णो क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शशांक ग्रुप बना विजेता

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शशांक ग्रुप हुए विजेता

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जय मां वैष्णो क्लब ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय पीडब्ल्यूडी कालोनी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में शशांक ग्रुप (डेहरी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल खेल का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। इस आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया।  

शशांक ग्रुप ने टूर्नामेंट के सभी चरणों में अपनी कुशलता और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में उन्होंने सखरा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में शशांक ग्रुप (डेहरी) ने डालमियानगर की टीम को 2-0 के स्कोर से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। शशांक ग्रुप के आदित्य सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन किया और निर्णायक क्षणों में शानदार खेल दिखाया। शशांक ग्रुप (डेहरी) की यह जीत न केवल उनके खेल कौशल का प्रमाण है, बल्कि टीमवर्क और समर्पण की भी मिसाल है।

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव व समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व समाजसेवी ज्योति कुमारी उपस्थित रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के महत्व पर जोर दिया।

क्लब के इस प्रयास से न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला, बल्कि क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।दर्शकों ने भी सभी मैचों के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा।

Share
  • Related Posts

    डब्ल्यूजेएआई और वेटरन्स के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, कलम के सिपाहियों का बल्ला भी चला

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि ।  पटना सिटी के मनोज कमालिया स्टेडियम में रविवार को सद्भावना कप टेनिस सॉफ्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह मुकाबला वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया…

    Share

    चमनलाल महाविद्यालय की गर्ल्स कबड्डी टीम बनी यूनिवर्सिटी चैंपियन

    लंढौरा (हरिद्वार)-विशेष प्रतिनिधि। चमन लाल महाविद्यालय की गर्ल्स कबड्डी टीम ने अंतर-महाविद्यालय टूर्नामेंट में राजकीय डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी को एक तरफा मुकाबले में हराते हुए यूनिवर्सिटी चैंपियन का खिताब हासिल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर