समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षक : जीएनएसयू

जीएनएसयू - शिक्षक दिवस

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार में एक कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतित्व को याद किया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर अपने उद्गार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा केक काटकर डॉ कृष्णन का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति डॉ. जगदीश सिंह, कुलसचिव डॉ. अभिषेक कामेन्दु, नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत कुमार सिंह, उप प्राचार्य डॉ. अशोक देव सहयक कुल सचिव अजय कुमार सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जीवन में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं आज के दिन शिक्षकों के प्रति समर्पण की प्रतिबद्धता को दुहराया।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में व्याप्त अंधकार को दूर कर प्रकाश की ओर ले जाते हैं तथा जीवन में जो भी प्रगति हुइ है उसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में शिक्षकों की महत्ता की ओर ध्यान दिलाते हुए वक्ताओं ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर नारायण मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के अध्यक्ष एवं शिक्षक तथा कर्मचारी का उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर