

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार के युवा पीढ़ी चिराग पासवान की प्रगतिशील सोच को पसंद करते है और उन्हें बिहार के भविष्य के रूप में देखते है। उक्त बातें डेहरी विधानसभा क्षेत्र के निवासी लोजपा (रामविलास) प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा। उन्होंने बताया कि देश के प्रतिष्ठित मीडिया सर्वे ने केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को देश के 100 प्रभावशाली लोगों में 59वें स्थान पर रखा है। यह रैंकिंग चिराग पासवान की अटूट प्रतिबद्धता, कुशल नेतृत्व और भारतीय राजनीति में बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। इस खबर से पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने चिराग पासवान सहित लोजपा (रामविलास) के नेताओं सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।
चिराग पासवान को देश के 100 प्रभावशाली लोगों में 59 वें स्थान पर पहुंचने पर डेहरी विधानसभा क्षेत्र के लोजपा (रामविलास) के नेता अमित पासवान, गोविंद गुप्ता, धमेंद्र पासवान, विनोद पासवान, जय राम पासवान, चन्दन तिवारी, रंजू सिंह, विजय पासवान, दशरथ पासवान, सुदामा पासवान, सुनील सिंह, उत्तम सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी।
- निशांत राज