यूआईडीएआई और एनएफएसयू में समझौता: साइबर सुरक्षा व डिजिटल फॉरेंसिक को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) ने देश के डिजिटल पहचान तंत्र को और अधिक सुरक्षित व मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। यह साझेदारी डिजिटल फॉरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में पांच वर्षों के लिए लागू रहेगी।यह समझौता ज्ञापन ( एमओयू) यूआईडीएआई के डिजिटल इकोसिस्टम की साइबर सदृढ़ता को बढ़ाने के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करता है। इसके तहत दोनों संस्थान मिलकर डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आयामों पर काम करेंगे।

समझौते का आदान-प्रदान यूआईडीएआई के सीईओ विवेक चंद्र वर्मा और एनएफएसयू गुजरात परिसर के निदेशक एस.ओ. जुनारे के बीच किया गया। इस अवसर पर यूआईडीएआई के उप महानिदेशक अभिषेक कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह सहयोग छह रणनीतिक स्तंभों पर आधारित होगा:

  • शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास
  • सूचना सुरक्षा और सिस्टम की अखंडता
  • फोरेंसिक अवसंरचना व लैब उत्कृष्टता
  • साइबर सुरक्षा गतिविधियों के लिए तकनीकी सहयोग
  • एआई, ब्लॉकचेन, डीपफेक डिटेक्शन व क्रिप्टोग्राफी जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान
  • छात्रों के लिए प्लेसमेंट व आउटरीच कार्यक्रम

यूआईडीएआई के सीईओ विवेक चंद्र वर्मा ने कहा कि यह पहल भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल साइबर सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि डिजिटल पहचान प्रणालियों में भरोसा भी बढ़ेगा।

(रिपोर्ट, तस्वीर : पीआईबी, इनपुट निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। इंडिया महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को डेहरी विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में…

    Share

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    122 करोड़ का सासाराम बाइपास जनता को समर्पित, रोहतास में नई टाउनशिप और ‘जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ सासाराम (रोहतास) -टिपु सुलतान। रोहतास में आधारभूत संरचना, जल संरक्षण, पर्यटन और…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत