भागलपुर में 27–28 दिसंबर को वेब मीडिया समागम–2025, डब्ल्यूजेएआई का 7वां स्थापना दिवस

भागलपुर/पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। डिजिटल और वेब पत्रकारिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 27 और 28 दिसंबर 2025 को भागलपुर में दो दिवसीय वेब मीडिया समागम–2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिसमें देशभर से पत्रकारिता, शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों का महाजुटान होगा।

समागम के दौरान डिजिटल एवं वेब पत्रकारिता की भूमिका, मीडिया की विश्वसनीयता, तकनीकी बदलावों का प्रभाव, सोशल मीडिया की चुनौतियां और संभावनाएं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गोष्ठियां, संवाद सत्र और विचार-विमर्श आयोजित किए जाएंगे। इसमें वरिष्ठ पत्रकार, वेब मीडिया विशेषज्ञ, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने बताया कि अंग प्रदेश की धरती पर आयोजित यह समागम वेब पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों पर सार्थक चर्चा करना, साथ ही बदलते मीडिया परिदृश्य में नैतिक, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

श्री कौशल ने बताया कि इस अवसर पर विधान पार्षद विरेंद्र नारायण यादव, न्यूज-18 ग्रुप एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह, पूर्व महानिदेशक भारतीय जनसंचार संस्थान एवं पूर्व कुलपति माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी, सीनियर एडिटर मनोज माल्यानिल, स्टेट हेड दैनिक भास्कर आलोक मिश्रा, कंसल्टिंग एडिटर बिहार आजतक सुजीत झा, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क, टीवी9 एक्जीक्यूटिव एडिटर पंकज सिंह, न्यूज नेशन एक्जीक्यूटिव एडिटर पुनित पुष्कर, न्यूज-18 एडिटर राजीव कमल, अमर उजाला बिहार संपादक कुमार ज्योति, इंडियन एक्सप्रेस सीनियर असिस्टेंट एडिटर संतोष कुमार सिंह, न्यूज-18 इनपुट एडिटर ब्रजमोहन सिंह, जी बिहार-झारखंड संपादक स्वपनिल सोनल, पंजाब केसरी डिजिटल बिहार प्रभारी प्रवीण झा, पूर्व आईपीएस एवं लेखक ध्रुव नारायण गुप्ता सहित देशभर से वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

दो दिवसीय यह आयोजन भागलपुर के लिए गौरव का विषय है, जिससे न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर वेब मीडिया को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों की भागीदारी संभावित है।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर