आईसीएआर परिसर पटना में मृदा देखभाल हेतु कार्यशाला का हुआआयोजन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में गुरुवार को संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास की अध्यक्षता में ‘मृदा की देखभाल : माप, निरीक्षण, प्रबंधन’ थीम के तहत विश्व मृदा दिवस मनाया गया। निदेशक डॉ. अनुप दास ने मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संरक्षण कृषि, फसल चक्र, जलवायु अनुकूल कृषि और संतुलित उर्वरक एवं पोषक तत्वों का प्रबंधन भविष्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने मृदा की गुणवत्ता का नियमित रूप से मूल्यांकन करवाने पर जोर दिया ।
डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक (शोध), बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने किसानों को संतुलित उर्वरक का उपयोग और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष, भूमि और जल प्रबंधन ने मृदा और जल गुणवत्ता बनाए रखने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी देते हुए रासायनिक और जैविक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर भी बल दिया।
डॉ. कमल शर्मा, प्रभागाध्यक्ष, पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन ने मत्स्य पालन में मृदा और जल की गुणवत्ता के महत्व; डॉ. ए. के. चौधरी, प्रभारी प्रभागाध्यक्ष, फसल अनुसंधान ने समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन और संतुलित उर्वरीकरण के साथ दलहन फसलों को लेने तथा डॉ. उज्ज्वल कुमार, प्रभागाध्यक्ष, सामाजिक-आर्थिक एवं प्रसार ने जलवायु अनुकूल कृषि अपनाकर मृदा स्वास्थ्य पद्धतियों पर बल दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान, दुल्हिन बाजार गाँव के 18 किसानों को उनके खेतों की जाँच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी दिए गए। साथ ही, उन्नत रासायनिक और जैविक उर्वरक का भी उनके बीच वितरण कर सतत् खेती की दिशा में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के लिए व्यावहारिक कदम उठाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें किसान, छात्र एवं वैज्ञानिकों सहित लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रेम कुमार सुंदरम, डॉ. कीर्ति सौरभ, डॉ. पवन जीत, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. गोविन्द मकराना, अनिल कुमार, संजय राजपूत, मनोज कुमार सिन्हा, रवि रंजन, उमेश कुमार मिश्र एवं अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता