छठ-व्रत : शास्त्रीय कर्मकांड रहित लोकपर्व की तैयारियां सोनघाटी में शुरू


डेहरी-आन-सोन/दाउदनगर/औरंगाबाद (सोनमाटी संवाददाता)। बिहार के सोनघाटी के शहरों डेहरी-आन-सोन, दाउदनगर और औरंगाबाद के साथ आस-पास के ग्रामीण इलाकों में महान लोकपर्व छठ की तैयारी आरंभ हो गई है। दीपावली से पहले ही छठ की तैयारियां शुरू हो जाती है। घाट चिह्निïत होने लगते और बनने लगते हैं। व्रतियों के रहने के लिए भवन आरक्षण और संबंधित पूर्व-प्रबंध किया जाने लगता है। जिन घरों में शादी हुई होती है, सोनघाटी क्षेत्र के उन घरों में चार दिवसीय (नहाय-खाय, खरना, सुबह-शाम के अघ्र्य) छठ-व्रत जरूर होता है। छठ पर्व-पूजा पर सोन नद के किनारे ग्रामीण और शहरी दोनों ही तरह की आबादी वाले परिवारों का सुबह और शाम को डूबते-उगते सूर्य को अध्र्य देने के समय लोगों का मेला उमड़ा रहता है, जिसमें छठव्रतियों के साथ उनके परिवार, पड़ोस के वृद्ध-बच्चों, स्त्री-पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी होती है।
अलग-अलग स्तरों पर होती है अलग-अलग तैयारी

छठ व्रत की तैयारी अलग-अलग तरह से हो रही है। स्वयंसोवी संस्थाएं नदी-तालाबों के किनारे घाटों को चिह्रित कर सफाई करने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य रूप से डेहरी-आन-सोन, दाउदनगर और औरंगाबाद में छठ घाटों के साथ शहर के मार्गों पर भी विधि-व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है, जहां सोन और अदरी नदियों पर छठार्थियों का बहुत बड़ा जमावड़ा होता है। औरंगाबाद स्थित प्रसिद्ध छठ-स्थल देव सूर्य मंदिर परिसर पर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर खास फोकस किया गया है, जहां दूर-दराज से छठ-व्रती जुटते हैं और जहां रात भर उनके ठहरने का इंतजाम निजी भवनों में होता है।
दाउदनगर में लांच हुआ पांच छठ गीतों का म्यूजिक एलबम

इस साल पर दाउदनगर के गायक-वादक कलाकारों ने छठ पूजा पर अपना कलात्कमक योगदान करने की तैयारी की है। गीत-संगीत की प्रतिनिधि संस्थान कला प्रभा संगम और कात्यायन संगीत प्रशिक्षण केेंद्र की ओर से छठ गीत के पोस्टर को न्यूटन कोचिंग सेंटर परिसर में जी-टीवी के विभिन्न धाराविहकों के लेखक-निर्देशक प्रभात बान्धुल्या और औरंगाबाद जिले के प्रतिनिधि संगीतकार सुनील पाठक द्वारा किया गया।
गायन-वादन के साथ प्रस्तुत किए छठ गीत
इस मौके पर संगीत शिक्षक चंदन कुमार, राजा मंडल और संगीतकार सुनील पाठक के वाद्य-संगत पर कलाप्रभा संगम और कात्यायन संगीत प्रशिक्षण केेंद्र के कलाकारों ने छठ गीतों की सुमधुर प्रभावकारी प्रस्तुति की। कात्यायन बहनों स्वनीत और अभिनीत ने दो गीत गाए- बड़ा सुंदर लागे घाट…. और बरतीन करे ली निहोरिया…। जबकि मनोज मुस्कान ने तीसरा गीत छटी मइया दिहें बरदान…., देव शर्मा ई ने चौथा गीत छठ हमहूं करब… और अंजन सिंह विक्की ने पांचवा गीत कईसे करी बरत... का गायन किया।
गायक एवं संस्था के अध्यक्ष अंजन सिंह बिक्की ने बताया कि पांचों छठ गीतों का एलबम जल्द इंटरनेट यू-यटूब पर पोस्ट कर दिए जाएंगे। समझा जाता है कि इस छठ पूजा पर इनका यह गीत एलबम श्रोताओं-दर्शकों को यू-ट्यूब पर उपलब्ध होगा।

(रिपोर्ट : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष होलिका दहन 02 मार्च 2026, सोमवार की मध्यरात्रि 11:53 बजे से 12:50 बजे के बीच किया जाएगा। वसन्तोत्सव होली 04 मार्च 2026, बुधवार…

    Share

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    डेहरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम, बेटियों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

    डेहरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम, बेटियों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

    चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास के सेक्रेटरी बने अमित कुमार ‘आर्या’, व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प

    चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास के सेक्रेटरी बने अमित कुमार ‘आर्या’, व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प

    मानवाधिकारों की समझ बढ़ाने के लिए एनएचआरसी का ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

    मानवाधिकारों की समझ बढ़ाने के लिए एनएचआरसी का ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू