युवा रंगकर्मी फिल्म निर्देशक धर्मवीर भारती को विद्यावाचस्पति सम्मान

गया (बिहार)-कार्यालय प्रतिनिधि। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ की ओर से उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय 22वां अधिवेशन में बिहार के युवा रंगकर्मी फिल्म निर्देशक धर्मवीर भारती को विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। यह डॉक्टर की मानद उपाधि है।
विद्यापीठ के कुलसचिव डा. देवेन्द्रनाथ शाह के अनुसार, डॉक्टरेट की मानद उपाधि हर वर्ष कला, लेखन, अभिनय, शोध के क्षेत्र में हिंदी भाषा में विशेष योगदान करने वाले निरंतर सक्रिय व्यक्ति को दिया जाता है।

विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान के लिए इसका चयन विद्यापीठ की अकादमिक परिषद करती है।

 

विद्यानिकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल (दाउदनगर) के सीईओ आनंद प्रकाश और डिप्टी सीईओ ई. विद्या सागर ने धर्मवीर भारती को बधाई दी है।

धर्मवीर भारती की कम उम्र में यह उपलब्धि कला के प्रति समर्पण का फल है।

 

 

 

ज्ञान ज्योति शिक्षण केेंद्र में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार

दाउदनगर (औरंगाबाद)-विशेष प्रतिनिधि। दाउदनगर के पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र में सामूहिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ज्ञान ज्योति शिक्षण केेंद्र के निदेशक डा. चंचल कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है और किसी भी समाज का बाल समुदाय ही आईना है। उन्हें सही राह बताने-दिखाने की जरूरत है और इसके लिए बच्चों का बीच-बीच में समय-समय पर मूल्यांकन भी होना चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप सार्वजनिक और सामजिक जीवन में योगदान कर सकेें।

विद्यालय के शिक्षक संदीप मिश्र ने बताया कि इस संस्था का प्रबंधन और शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर अपना सहयोग-सेवा देता है।

 

गुप्तेश्वर पांडेय ने बीएड कालेज में किया नशामुक्त समाज का आह्वान

दाउदनगर (औरंगाबाद)-विशेष प्रतिनिधि। बिहार में पूर्ण नशाबंदी के आह्वान के साथ इसके प्रति जन-जागरूकता के विस्तार के लिए अपने सघन दौरा के क्रम में पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने दाउदनगर के भगवानप्रसाद शिवनाथप्रसाद बीएड कालेज के संक्षिप्त समारोह में भाग लिया, कालेज के सचिव डा. प्रकाश चंद्र और प्राचार्य डा. अजय कुमार ने श्री पांडेय का स्वागत किया।

बिहार पुलिस अकादमी के महानिदेशक गुप्तेशवर पांडेय पूर्ण नशाबंदी के लिए बिहार के जिलों में समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान में एक तरह से प्रदेश के ब्रांड अम्बेसडर के रूप में सक्रिय हैं।

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न