रैगिंग निषेध संगोष्ठी/ महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम, सासाराम में मिनी मैराथन/ चिकित्सक का निधन

एनएमसीएच में रैगिंग निषेध संगोष्ठी का आयोजन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आलोक में नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच), जमुहार में आयोजित रैगिंग निषेध संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के कुलपति डा. प्रोफेसर एमएल वर्मा ने कहा कि रैगिग कोढ़ की तरह है, जिसे हर हाल में शिक्षण परिसरों से खत्म होना चाहिए। जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सहायक अनुमंडल पदाधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि जूनियर साथियों के साथ सीनियर साथियों का व्यवहार अनुभवी दोस्त की तरह होना चाहिए। सासाराम बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राममूर्ति सिंह ने एमबीबीएस के विद्यार्थियों को रैगिंग से संबंधित कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। डिहरी नगर थाना अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, डिहरी ग्रामीण थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने इसकी सूचना तुरंत दूरभाष पर संबंधित पुलिस की दी जानी चाहिए। एनएमसीएच के प्राचार्य डा. विनोद कुमार, वरीय शिक्षक प्रो. बीएल पांडे, प्रो. शंभू कुमार ने भी रैंगिग निषेध पर अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने किया।

श्रेयसी सिंह ने एनएमसीएच में दिखाई हरी झंडी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। कामनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय जनता पार्टी की जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा है कि समाज और देश तभी प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा, जब महिलाओं का विकास होगा। वह महिला दिवस पर जमुहार के नारायण चिकित्सा महाविद्यालय परिसर से मिनी मैराथन-2021 का शुभारंभ करते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि लक्ष्य के साथ आगे बढऩे पर ही जीवन में सफलता मिलती है। सांसद गोपाल नारायण सिंह, जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वन प्रमंडल अधिकारी प्रद्युम्न गौरव, संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एमएल वर्मा ने संबोधित किया। महिला दिवस के अवसर पर एनएमसीएच के महाप्रबंधक उपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, संस्थान में ढाई सौ महिलाओं को कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।

लायंस क्लब, डीएवी ने भी किया स्वागत

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 12 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और सदर एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें 183 पुरुष और 87 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लायंस क्लब आफ सासाराम के सौजन्य से सभी प्रतिभागियों को जलपान उपलब्ध कराया। लायंस क्लब आफ सासाराम के अध्यक्ष सह रीजन चेयरपर्सन रोहित वर्मा ने कहा की 1966 से ही रोहतास जिला में कार्यरत लायंस क्लब का उद्देश्य सेवा कार्य है। लायंस क्लब आफ सासाराम के अध्यक्ष रोहित वर्मा, सचिव अभिषेक कुमार राय, पीआरओ गौतम कुमार के साथ लायंस क्लब की टीम ने श्रमदान किया।
इस दौड़ में अदमापुर स्थित डीएवी स्कूल परिसर से महिला धावक शामिल हुर्इं। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रागिनी देवी के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं नूरी शबा, अनीता कुमारी, वजाहत हुसैन, रमेश कुमार और छात्राओं ने नींबू-पानी के साथ महिला धावकों का स्वागत किया।

डालमियानगर, कुदरा में महिला सम्मान

डालमियानगर में भी नेशनल एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी आफ इंडिया की रोहतास जिला इकाई की ओर से संगठन के पटना प्रमंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष स्मिता शरण, नगर अध्यक्ष आरती सिन्हा आदि के नेतृत्व में महिला दिवस का आयोजन किया गया और महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कुदरा (रोहतास) से सोनमाटी संवाददाता के अनुसार, मां मुंडेश्वरी ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष अपूर्व प्रभाष ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिलाओं को नारी सशक्ति सम्मान प्रदान किया गया। कुदरा (कैमूर) की फिल्म अभिनेत्री और भोजपुरी लोकगायिका अनुराधाकृष्ण रस्तोगी भी सम्मानित की गईं। इस अवसर पर आयोजित समारोह की विशेष अतिथि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पम्मी रानी, एसडीसी सविता कुमारी और एसडीपीओ सुनीता कुमारी विशेष थीं। समारोह की अध्यक्षता मां मुंडेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष अपूर्व प्रभाष ने की।

होम्योपैथिक चिकित्सक का निधन

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। अम्बा के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डा. अरुण कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. मनोज कुमार की अध्यक्षता में होम्योपैथिक रिसर्च क्लिनिक लाइफलाइन में किया गया। डा. अरुण कुमार का निधन पटना में दिल का दौरा पडऩे से हो गया। वह आरबीएसके के जिला समन्यवक के रूप में जटिल रोगों का उपचार करते थे। शोक सभा में डा. कमलेश सिंह, डा. विपिन कुमार, डा. धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डा. विजय कुमार, डा. अशोक कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, नेहा शर्मा, अनिल कुमार, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे। विद्या निकेतन ग्रुप आफ स्कूल्स, दाउदनगर के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता और सीईओ आनंद प्रकाश सीईओ ने युवा चिकित्सक के निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया है।

Share
  • Related Posts

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर