नई भोजपुरी फिल्म की घोषणा/ शेरशाह पर लेख संग्रह/ जीएनएसयू में नवागंतुक स्वागत समारोह

भोजपुरी फिल्म ‘हमार स्वभिमान’ का मुहूर्त

(पवन सिंह, अनुराधाकृष्ण रस्तोगी)

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी समाचार नेटवर्क। राम शर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनरतले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘हमार स्वभिमान’ का मुहूर्त कटरा मेदनीगंज स्थित प्रतापगढ़ी शीतला मां धाम के परिसर में प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता और भोजपुरी सीने स्टार पवन सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर टीम के मौजूद सभी लोगों को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। कुदरा (कैमूर) की गायिका-नायिका अनुराधाकृष्ण रस्तोगी ने स्वागतगान प्रस्तुत किया तो फिल्म के हीरो पवन सिंह ने गीत गाकर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। यह देश के स्वाभिमान के प्रति समर्पित, मारधाड़, एक्शन वाली, मगर पारिवारिक-सामाजिक फिल्म है। फिल्म का निर्देशन डेहरी-आन-सोन (रोहतास) के भोजपुरी के वरिष्ठ निर्देशक चन्द्रभूषण मणि कर रहे हैं। संगीत छोटे बाबा का है। फिल्म के प्रोड्यूशर राम शर्मा हैं। फिल्म में चन्द्रभूषण मणि भीखन सरदार तो गांधी की भूमिका में सुरेंंद्रकृष्ण रस्तोगी होंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों में राम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अंजना सिंह, डिम्पल सिंह, रम्भा सिंह, जया पांडे, जितेंद्र सिंह, रवि रंजन, राहुल, पप्पू पांडेय हैं।

शेरशाह पर आधारित पुस्तक में डा. तिवारी का भी आलेख

(डा.एके आल्वी, डा.श्यामसुंदर तिवारी)

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। मुंगेर के रहमानी फाउंडेशन के अंतर्गत कार्यरत फरोगे अदब समिति की ओर से सफदर इमाम कादरी के संपादन में सासाराम वासी भारत के मध्य काल के बादशाह शेरशाह पर आधारित लेखों का संग्रह पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। जफर अब्दुल रऊफ के प्रबंधन-संयोजन में प्रकाशित की गई इस पुस्तक में शेरशाह पर विभिन्न दृष्टियों से लिखे गए हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा के लेखों का संग्रह है। ‘शेरशाह सूरी : टाइम, रूल एंड रेलीवेंस’ शीर्षक से प्रकाशित इस पुस्तक में आकाशवाणी, सासाराम के पुस्तकालयाध्यक्ष और कैमूर अंचल के इतिहास-संस्कृति के वरिष्ठ शोधकर्ता डा. श्यामसुंदर तिवारी का भी एक आलेख संकलित किया गया है। सासाराम स्थित शिक्षाविद डा. एके आल्वी फरोगे अदब के सलाहकार सदस्य हैं।

जीएनएसयू में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अंतर्गत संचालित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के चौथे सेमेस्टर के बीसीए विद्यार्थियों की ओर से नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति एमएल वर्मा ने किया। कुलसचिव डा. राधेश्याम जयसवाल, परीक्षा नियंत्रक कुमार आलोक प्रताप, सहायक अकादमी निदेशक सुदीप सिंह, नारायण वल्र्ड स्कूल की निदेशक मोनिका नारायण सिंह, संस्थान के डीन प्रो. आलोक कुमार, आईटी विभागाध्यक्ष डा. अभिषेक श्रीवास्तव ने भी समारोह को संबोधित किया।
एक अन्य समाचार के अनुसार, जीएनएसयू के पत्रकारिता विभाग में पुराने विद्यार्थियों ने नवागत विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के अंतर्गत विभाग के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसका संचालन मोहम्मद नेहाल और अमृता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सुधांशु भारद्वाज, सौरभ दुबे, सोनम शर्मा, सत्यम पटेल, अंजलि मौर्य, रूपेश कुमार आदि ने भाग लिया।

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान