आईएस ने 128 को फांसी चढ़ाया

बेरुत -सोनमाटी समाचार। इस्लामिक स्टेट समूह (आईएस) ने अल कार्यातैन में सीरियाई शासन के साथ सांठ-गांठ करने के संदेह में 128 लोगों की हत्या कर दी। सरकारी बलों ने इस कस्बे का कब्जा आईएस से छीन लिया था। इसी का बदला लेने के लिए आतंकवादी संगठन ने यह खूनखराबा किया।  खबरों के मुताबिक आईएस ने इनमें से अधिकांश नागरिकों को फांसी चढ़ाकर मारा है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

‘एपी’ के एक विडियो में अल कार्यातैन शहर के लोग ISIS को ‘शैतान’ करार देते हुए बता रहे हैं कि कैसे उसने 100 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा है, जिनमें सैनिक और नागरिक शामिल हैं। बीते हफ्ते सीरिया में आईएस के गढ़ माने जाने वाले रक्का को सीरियाई सेना ने मुक्त कराया था। बता दें कि बीते सात सालों से सीरिया युद्ध से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक हिंसा से अब तक 5 लाख लोगों की जान जा चुकी है और देश की आधी आबादी यानी लगभद 1 करोड़ 90 लाख लोग बेघर हो चुके हैं।

दक्षिणी फिलिपींस में ISIS का खात्मा
उधर, दक्षिणी फिलिपींस में सेना और इस्लामिक स्टेट समर्थकों के बीच पांच महीने से चल रही लड़ाई खत्म हो गई है। यह जानकारी सोमवार को देश के रक्षा सचिव ने दी। रक्षा सचिव डेल्फिन लोरेनजाना ने एक क्षेत्रीय सुरक्षा बैठक से इतर बताया कि हम अब मारावी में सभी संघर्ष अभियानों को खत्म करने की घोषणा करते हैं।
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रमी अब्देल रहमान ने कहा कि कम से केम 128 असैन्य नागरिकों की 20 दिनों में हत्या कर दी गई। अत्यधिक तीव्रता से चले अंतिम संघर्ष के बाद माउते समूह (लानाओ में इस्लामिक स्टेट का स्थानीय नाम) का कोई भी उग्रवादी अब जिंदा नहीं बचा है। इस संघर्ष के बाद 42 शव बरामद किए गए। वह माउते के लड़ाकों का अंतिम समूह था।

Share
  • Related Posts

    पत्रकार उपेंद्र कश्यप को मिला डाक्टरेट की मानद उपाधि

    दाउदनगर (औरंगाबाद) कार्यालय प्रतिनिधि। फोर्थ व्यूज व दैनिक जागरण के पत्रकार उपेंद्र कश्यप को ज्वलंत और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने, सोन का शोक, आफत में बेजुबान, सड़क सुरक्षा और…

    Share

    पूर्व मंत्री डॉ. खालिद अनवर अंसारी का निधन

    -मुख्यमंत्री ने डॉ. खालिद अनवर अंसारी के निधन पर जताया दुःख, राजकीय सम्मान के साथ होगा उनका अंतिम संस्कार डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार के पूर्व केबिनेट मंत्री सह आंल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’