कोलकाता मूक नाट्य महोत्सव में बिहार का प्रभावकारी प्रतिनिधित्व

कोलकाता/दाउदनगरर/हसपुरा (औरंगाबाद)-सोनमाटी समाचार। मूक नाट्य महोत्सव के आयोजक पद्मश्री राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त रंगकर्मी निरंजन गोस्वामी ने 10वें मूक नाट्य महोत्सव के अवसर पर कहा कि परफार्मिंग आर्ट की मूक नाट्य प्रस्तुति अंतराष्ट्रीय स्तर पर पसंद की जाती है। यह अभिनय की कठिन विधा है, जिसमें दर्शकों तक भाव एवं प्रभाव संप्रेषण के लिए रंगकर्मियों को कड़ा अभ्यास करना और अपने को दक्षता के साथ साधना होता है।

धर्मवीर फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन के सिनेमेटोग्राफर एवं नाट्य भारती के रंगकर्मी रणवीर भारती ने इंडियन माइम थियेटर (साल्ट लेक, कोलकाता) द्वारा 24 से 30 मार्च तक आयोजित 10वें नेशनल माइम फेस्टिवल (मूक नाट्य महोत्सव) में बिहार का प्रतिनिधित्व मूक नाटक डेस्ट्रॉयर ऑफ नेचर के प्रदर्शन से किया।
निरंजन गोस्वामी ने बिहार के रंगकर्मी रणवीर भारती की प्रस्तुति की चर्चा करते हुए यह कहा कि श्री भारती मूक अभिनय के सफल कलाकार हैं और इनका लेखन-निर्देशन विषय वस्तु के अनुरूप प्रभावकारी है। पहले भी इनके द्वारा प्रस्तुत मूक नाटकों की प्रस्तुति बेहतर रही है।

मानव द्वारा प्रकृति के विनाश की कथा है डेस्ट्रॉयर ऑफ नेचर
नाटक डेस्ट्रॉयर ऑफ नेचर का कथानक मानव द्वारा अपने स्वार्थ में प्रकृति के विनाश और जानवरों, जंगल, खनिज पदार्थ के अनियंक्षित दोहन पर आधारित है। इस नाटक के लेखक-निर्देशक व मुख्य अभिनेता रणवीर भारती और सह अभिनेता की भूमिका में नेपाल के संतोषलाल दास और मुजफ्फरपुर के विवेक शाह थे। लाइट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा (मध्य प्रदेश), पाश्र्व संगीत पिंकू चौबे (दिल्ली) और प्रॉप्स सूरज कुमार (पश्चिम बंगाल) का था।
मूक नाटक डेस्ट्रॉयर ऑफ नेचर के सफल मंचन पर नाट्य भारती के निर्देशक धर्मवीर भारती, विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के सीईओ आनंद प्रकाश, वरिष्ठ रंगकर्मी आफ़ताब राणा, धर्मवीर फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन की एमडी रसना वर्मा डॉली ने बधाई दी है।

(रिपोर्ट एवं तस्वीर : उपेन्द्र कश्यप,  शंभुशरण सत्यार्थी)

Share
  • Related Posts

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियों से कई गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को पार्टी मुख्यालय…

    Share

    बिहार की बहुचर्चित फिल्म चम्पारण सत्याग्रह का ऑफिसियल पोस्टर मुंबई में रिलीज, कई दिग्गज लोगों ने हिस्सा लिया

    बिहार की बहुचर्चित फिल्म “चम्पारण सत्याग्रह” का ऑफिसियल पोस्टर मुंबई स्थित आदर्श नगर गोरेगांव के गुरु कृपा स्टूडियो में रिलीज की गई। कार्यक्रम में फिल्मों से जुड़े कई दिग्गज लोगों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : डब्ल्यूजेएआई

    छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : डब्ल्यूजेएआई

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन