छात्र-छात्राओं को दिए गए खसरा-रूबेला निरोधक इंजेक्शन

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विद्यालयों में खसरा-रूबेला निरोधक सूई लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। खसरा और रूबेला के वायरस दुनिया भर में बड़ी जानलेवा बीमारी पैदा करने विषाणु बन गए हैं, जिनसे निजात पाने और इन पर जैविक नियंत्रण के लिए बच्चों में निरोधी इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। रोहतास जिले के अग्रणी और दक्षिण बिहार के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय संतपाल पब्लिक स्कूल में भी छात्र-छात्राओं को खसरा-रूबेला निरोधी टिके लगाए गए। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से चिकित्सकों और ट्रेंड एएनएम द्वारा विद्यालय के चेयरमैन डा. एसपी वर्मा, सचिव वीणा वर्मा, प्रबंधक रोहित वर्मा, प्राचार्या आराधना वर्मा की देख-रेख में विद्यार्थियों को खसरा-रूबेला का इंजेक्शन दिया गया। विद्यालय में अलग-अलग कक्षाओं में बैठाकर इंजेक्शन लगाया गया। विद्यालय परिसर में इस मौके पर सिविल सर्जन डा. जनार्दन शर्मा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. आरकेपी साहू, यूनिसेफ के दीपक पाठक, डब्लूएचओ के राम आनंद ने पहुंचकर टीकाकरण के बाबत जानकारी ली। विद्यालय के शिक्षक सह मीडिया प्रभारी अर्जुन कुमार के अनुसार, 15 वर्ष तक के 1338 विद्यार्थियों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए खसरा-रूबेला निरोधी इंजेक्शन लगाए गए। अनुपस्थित विद्यार्थियों को दूसरे चरण में इंजेक्शन लगाया जाएगा।
(रिपोर्ट और तस्वीर : अर्जुन कुमार)

 

पीएससीडब्ल्यूए की ब्रिकमगंज इकाई का गठन

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पीएससीडब्ल्यूए) की बिक्रमगंज प्रखंड इकाई का हुए चुनाव में अनीता कुमारी अध्यक्ष, कमलेश कुमार उपाध्यक्ष, मो. दिलशाद अहमद सचिव, चंद्रेश्वर भारती संयोजक और आनंद कुमार जनसंपर्क पदाधिकारी बनाए गए। यह चयन ब्रिकमगंज में सर्वोदय ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल परिसर में पीएससीडब्ल्यूए के रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा और सचिव संग्राम कान्त के पर्यवेक्षण में किया गया। इस अवसर पर पीएससीडब्ल्यूए के जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने जिला अस्पताल में सर्वोदय ज्ञान निकेतन की ओर से न्यूनतम दो सौ यूनिट रक्त दान में दिए जाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी सलाह दी कि सभी हेमलेट पहन कर ही दोपहिया वाहन की सवारी करें और स्कूल परिसर में इस बात की ताकीद हो।
(रिपोर्ट और तस्वीर : अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी, पीएससीडब्ल्यूए)

 

 

भभुआ और चुनार के लिए बड़ी रेललाइनों के निर्माण की मांग

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। राजनीतिक दल आप के रोहतास जिला संयोजक और काराकाट लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गुलाम कुन्दनम ने रेल मंत्री से डिहरी-चोपन बड़ी रेललाइन, भभुआ-चुनार बड़ी रेललाइन और भभुआ-आरा बड़ी रेललाइन के निर्माण की दिशा में कार्य शुरू किए जाने मांग की है। उन्होंने पटना पलामू एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में तीन दिन सासाराम, बिक्रमगंज से भी होकर पटना तक किए जाने की मांग की है।

 

 

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026