जीएनएसयू में 17-18, सितंबर को होगा कैटालिस्ट कार्यशाला

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी, हिमाचल प्रदेश एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17 एवं 18 सितंबर 2024 को दो दिवसीय कैटालिस्ट वर्कशॉप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति की ओर से संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य सतत विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे नए उद्यमियों को बढ़ावा देना है तथा नवाचार उद्यमिता को सही दिशा प्रदान करना है ।उन्होंने बताया कि यह आयोजन विश्वविद्यालय परिसर जमुहार में संपन्न होगा जिसमें किसी भी क्षेत्र में कार्य कर रहे नव उद्यमी अपने स्टार्टअप का प्रदर्शन कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि आईआईटी मंडी से आने वाले विशेषज्ञ नये उद्यमियों को अपना उद्यम बनाने, उसे स्थापित करने एवं बढ़ाने में मदद करेंगे साथ ही उन्हें कार्यात्मक ज्ञान और कौशल से लैस करेंगे। उन्होंने बताया कि इस स्टार्टअप कार्यक्रम के माध्यम से उद्यम शीलता की संस्कृति को विकसित करना तथा गुणवत्ता बढ़ाना आदि प्रमुख विशेषताएं होगी। इस स्टार्टअप में आने वाले उद्यमियों को उनकी राह में आने वाली समस्याओं को दूर करना तथा उन्हें बेहतर दिशा प्रदान करना भी शामिल है। उद्यमियों को आवश्यक संसाधनों एवं तकनीकी की जानकारी विशेषज्ञों के माध्यम से प्राप्त होगी और किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा । उद्यमियों को व्यवसाय मॉडल कैनवस ,बाजार अनुसंधान और प्रतिस्पर्धी नीति बनाने की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। दो दिनों का यह सत्र नए उद्योगों को अपने स्टार्टअप को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इस कार्यशाला में उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ ही नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे जो प्रतिभागियों को उनके उद्यमिता यात्रा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और मेंटरशिप प्रदान करेंगे ।विश्वविद्यालय का प्रौद्योगिकी संस्थान इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभी से ही तैयारी में जुट गया है तथा इस कार्यक्रम को सफल करने में कार्यक्रम के समन्वयक श्रीमती मोनिका सिंह के दिशा निर्देश में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    श्रीअरविन्द के दर्शन में अवतारवाद और चेतना के रूपांतरण पर हुआ मंथन डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। भारतीय परंपरा में वर्णित दस अवतार केवल पौराणिक कथाओं के पात्र नहीं हैं, बल्कि सृष्टि में…

    Share

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति