सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह पर हुआ खेल का आयोजन

पीआईबी- सीबीसी कर्मियों को दिलायी गयी फिट इंडिया की प्रतिज्ञा

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के मद्देजनर देश भर में 26 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) पटना द्वारा शुक्रवार को खेल सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पीआईबी के निदेशक आशीष लाकड़ा एवं सीबीसी पटना के प्रमुख-उपनिदेशक संजय कुमार और ने मंत्रालय के कर्मियों को फिट इंडिया प्रतिज्ञा दिलाई। प्रतिज्ञा के माध्यम से सभी ने एक सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए हर दिन 30 मिनट का समय निकालने, अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को भी फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करने की प्रतिज्ञा ग्रहण की।राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह एलएनजेपी आवासीय परिसर पटना में बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। इफ़्तेख़ार आलम और ज्ञान प्रकाश की कप्तानी में बनी दो टीम के बीच बैडमिन्टन मैच हुआ, जिसमें ज्ञान प्रकाश की टीम विजेता रही। जबकि इफ़्तेख़ार आलम आलम की टीम उप विजेता। पीआईबी के निदेशक आशीष लकड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। मौके पर रस्सी कूद प्रतियोगिता भी हुई जिसमें प्रथम अंजना झा, द्वितीय आशीष लकडा और तीसरे स्थान पर दीपक कुमार रहे। लगातार तीन ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिला कर देश को गौरवान्वित करने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनकी विरासत आज भी खिलाड़ियों और देशवासियों को प्रेरित कर रही है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम सभी मिलकर राष्ट्र के खिलाड़ियों के योगदान और समर्पण का सम्मान करते हैं। भारत सरकार द्वारा ‘ फिट इंडिया’ मोबाइल एप्लिकेशन निर्मित किया गया है, जिसके माध्यम से आम लोग अपना त्रैमासिक फिटनेस मूल्यांकन कर सकते हैं।

( रिपोर्ट,तस्वीर : पीआईबी (पटना), इनपुट : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    श्रीअरविन्द के दर्शन में अवतारवाद और चेतना के रूपांतरण पर हुआ मंथन डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। भारतीय परंपरा में वर्णित दस अवतार केवल पौराणिक कथाओं के पात्र नहीं हैं, बल्कि सृष्टि में…

    Share

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति