दहेज और बाल विवाह दोनों हैं अभिशाप, नई पीढ़ी को इनसे मुक्त होने का आह्वान

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। महिला विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग और अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संत पाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आडिटोरियम में बाल विवाह और दहेज उन्मूलन के राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों का चौपाल कार्यक्रम का आयोजित किया गया। एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने कहा कि दहेज और बाल विवाह दोनों ही समाज के लिए कलंक, परिवार के लिए घातक और देश के विकास के अवरोध हैं। यह समाज द्वारा पैदा किया गया अभिशाप है, जिसका दुष्परिणाम समाज के ही अगली पीढ़ी को भुगतना पड़ता है। इससे मुक्त होने के लिए सभी को कृतसंकल्पित होना होगा। संतपाल विद्यालय के प्रबंधक रोहित वर्मा ने बाल विवाह और दहेज उन्मूलन के लिए कई उपाय सुझाते हुए इन कुरीतियों को हर हाल में खत्म करने का आह्वान किया।
चौपाल कार्यक्रम में विद्यालय के छठवीं से नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वर्ग छह की जिया सिंह, सातवीं की कृतिका सुहानी, तमीशा, अमन कुमार, मयंक प्रकाश, ध्रुव राज, आठवीं की माही कौर, अंकित राज, नौवीं की तनिष्क रावल, आर्ची राज, सक्षम जयसवाल, रोहिन वर्मा, अभिषेक अर्जुन, आदित्य गुप्ता, ऋषभ श्रीवास्तव, आदित्य सिन्हा ने बाल विवाह और दहेज के विरोध में अपने-अपने निबंध और संभाषण का वाचन किया। इनके दंश का शिकार होने वाली बहुओं की व्यथा को अपने शब्दों में व्यक्त किया। दहेज के लोभ में कहीं न कहीं दहेज के खातिर नवविवाहिता की हत्या तक कर दी जाती है। बाल विवाह जिंदगी से खिलवाड़ है। चौपाल कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक सह मीडिया प्रभारी अर्जुन कुमार ने किया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य आराधना वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ऋचा प्रियदर्शी सिंह, आरजी तिवारी, सुमिता आईंच, श्वेता कश्यप, विनीता श्रीवास्तव, अनुज भारद्वाज, अभिमन्यु सिंह ने चौपाल कार्यक्रम के संयोजन में सहयोग किया। राष्ट्रगान जन-गण-मन से चौपाल कार्यक्रम का समापन हुआ।
(रिपोर्ट और तस्वीर : अर्जुन कुमार)

 

सासाराम में समर्पण हास्टिपल का लोकार्पण

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। ख्यात चिकित्सक डा. कमलेश कुमार सिंह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अमृता वर्मा ने अपने अस्पताल का लोकार्पण किया। यह लोकार्पण अपनी बेटी अहाना सिंह के जन्मदिन पर किया गया। अस्पताल का नाम समर्पण हास्पिटल रखा गया है। चिकित्सा के आधुनिक उपकरण, परीक्षणशाला, तनकीकी-परिचारक मानव संसाधन से लैस यह अस्पताल करीब एक बीघा में विस्तृत है। इसके बेसमेंट (नीचले आधार तल) में कार पार्किंग की और ऊपर के चार तल्लों में अलग-अलग रोगों के जांच, उपचार की व्यवस्था है। चारों तल्ल लिफ्ट के जरिये जुड़े हुए हैं।

 

 

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026