पेयजल संकट से जूझ रहा है यह गांव / मजदूरो को मिला मनरेगा से रोजगार

पेयजल संकट

नौहट्टा (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तियरा खुर्द पंचायत के जरलकवा टोला इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। जाडे के इस मौसम में पानी की व्यवस्था करने में ग्रामीणों के पसीने निकल जा रहे है। पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख रानी देवी से समाधान करने की गुहार लगायी थी। प्रमुख के निर्देश पर पीएचइडी के सहायक अभियंता व कनीय अभियंता ईश्वर प्रसाद ने जरलका टोला का निरीक्षण किया तथा जलसंकट को देखा। विभाग ने तत्काल पेयजल व्यवस्था करने और नलजल के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है। समाजसेवी शशी भूषण सोनी ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांव मे गंभीर पेयजल संकट हो जाता है। यदि अभी समस्या समाधान कर दी जाएगी तो गर्मी मे समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
कनीय अभियंता ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जलसंकट को दूर करने के लिए जरलका टोला का निरीक्षण किया गया तथा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मौके पर उपप्रमुख रविंद्र राम, समाजसेवी शशीभूषण कुमार, दीपक चौबे, रमेंद्र राम, राजेश यादव, बबलू राम, उपेंद्र कुशवाहा, प्रमोद चन्द्रवँशी, नवनीत कुमार, ऊदल कुमार आदि थे।

मनरेगा योजना
मनरेगा रोजगार

दूसरी ओर, प्रखंड क्षेत्र के जयंतीपुर पंचायत में मनरेगा से आहर का जिर्णोद्धार मुखिया उमा चंद्रवंशी व उपमुखिया सोना देवी के देख रेख में प्रारंभ किया गया। करीब अस्सी मजदूरों को काम पर लगाया गया है। मजदूरों में आहर का कार्य शुरू होने पर खुशी है। वही किसानों को डंगरा आहर के जिर्णोद्धार होने से करीब चार सौ एकड़ भूमि सिंचित हो जाएगी। किसानों ने बताया कि पहले पहाड़ का पानी आहर में नहीं ठहरता था। सीधा सोन में चला जाता था। पानी का स्टाॅक नहीं रहने से धान भी बचाना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब गेंहू का फसल भी सिचिंत हो जाएगा। जलस्तर भी कम नहीं होगा।

Share
  • Related Posts

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब ऑफ नारायणा के संयुक्त तत्वावधान में…

    Share

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास )। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ