बच्चों के अधिकारों पर लगी बाल संसद

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। संतपॉल सीनियर सेकेेंडरी स्कूल में विश्व बाल दिवस पर विद्यार्थी संसद, वाद-विवाद प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता के साथ जूनियर विंग्स किड्स प्ले स्कूल के नन्हें बच्चों का फैंसी ड्रेस कम्पटिशन का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डा. एसपी वर्मा एवं सचिव वीणा वर्मा ने कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन करने के बाद विश्व बाल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
फैंसी ड्रेस कम्पटिशन में नन्हें बच्चों में कोई कृष्ण की छवि बनाकर तो कोई सैनिक, डाक्टर, श्रवण कुमार, सिपाही, शिकक, नेता, लक्ष्मीबाई, सार्क, स्पाइडरमैन, परी, सब्जीवाली आदि रूपों में अपने-अपने परिधानों का प्रदर्शन किया। इस परिधान प्रतियोगिता में अहाना सिंह (फूलगोभी), रूसित राणा (मैगी नूडल्स)को प्रथम, अक्षत कुमार (श्रवण कुमार), अभिभव पांडेय (कान्हा) को द्वितीय और समीक्षा श्रीवास्तव (कृष्णा), सिद्धि (परी) को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। जबकि आदित्य वर्मा (समुद्री लुटेरा), अदिति (सब्जीवाली) और वंदिता (परी) को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

स्कूल के वर्ग-एक से वर्ग-चार तक के प्रतिभागी 58 विद्यार्थियों ने सेव प्लांट, सेव वाटर, सेव गल्र्स, क्लीन इंडिया की शीर्षक थीम पर आकर्षक चित्र बनाए। वर्ग-पांच से वर्ग-पांच तक के 112 विद्यार्थियों ने वल्र्ड पीस, स्टॉप चाइल्ड लेबर, चाइल्ड प्रोटेक्शन पर बनाए चित्रों का प्रदर्शन किया।
संत पाल सीनियर सेकेेंडरी स्कूल की प्राचार्या आराधना वर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के मंच पर बाल संसद का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बाल सुरक्षा, बाल अधिकार पर वाद-विवाद में भाग लेकर पक्ष-विपक्ष को रखा। इसमें तमिषा, सोनाली, कृतिका, माही, जिया, अमन, मयंक, ध्रुव, सिद्धार्थ एवं सत्यम ने अपनी बेहतर वाक-क्षमता का प्रदर्शन किया। सभी कार्यक्रमों के संयोजन में विद्यालय के शिक्षक अर्जुन कुमार, शाजिया अंसारी, लवली श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, सुशील कुमार, अनिमेष पांडेय, अभिमन्यु सिंह, तापस सेन गुप्ता, अर्चना बिष्ठ, रश्मि श्रीवास्तव, शिव कुमारी आदि ने योगदान किया।

(रिपोर्ट व तस्वीर : अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी, संतपॉल स्कूल)

 

डेहरी-आन-सोन में हॉलमार्किंग सेंटर का शुभारंभ, ज्वेलरी मार्केट के लिए लाभदायक

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। शहर की कचौड़ी गली (त्रिगुन मोड़) स्थित वीएस हॉलमार्किंग का शुभारंभ आचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री की पारंपरिक पूजा-पद्धति होने के बाद हुआ। प्रतिष्ठान के सीईओ उपेन्द्र कश्यप, पत्रकार के पिता मदनगोपाल प्रसाद ने दीपप्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। दृष्टिबाधित मदन गोपाल प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि मैं आंख से देख नहीं सकता, मगर अवसर विशेष के उत्सव की खुशी को दिमागी तौर पर समझ-महसूस सकता हूं। मेरे जीवन का अनुभव यही है कि विकास की पगडंडी टेढ़ी भी होती है। सीईओ उपेन्द्र कश्यप और किशोर कुमार ने बताया कि डेहरी-आन-सोन में हॉलमार्किंग सेंटर खुलने से ज्वेलरी मार्केट के लिए लाभदायक है। विश्वास दिलाया की भारतीय मानक का पालन किया जाएगा। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना गहना उद्योग और बाजार के लिए अब जरूरी भी है।
इस अवसर पर विवेकानन्द मिशन विद्यालय समूह के निदेशक डा. शम्भूशरण सिंह, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, मोहिनी इंटरप्राइजेज के संचालक उदय शंकर, चर्चित होमियोपैथी चिकित्सक डा. मनोज कुमार, विद्या निकेतन विद्यालय समूह के सीईओ आनंद प्रकाश, गोपालनारायणसिंह विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्रनारायण सिंह, डेहरी चेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रो. रणधीर सिन्हा, सोनमाटी मीडिया समूह के प्रबंध संपादक निशान्त राज आदि ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं।

(रिपोर्ट व तस्वीर : उपेंद्र कश्यप)

Share
  • Related Posts

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    रोहतास किले में शाहाबाद महोत्सव: धरोहर संरक्षण और पर्यटन विकास का संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास) – निशांत राज। कैमूर की ऐतिहासिक पर्वतमाला में अवस्थित रोहतास किला रविवार को एक बार फिर इतिहास का साक्षी बना, जब इसके प्राचीन प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर