बाल विकास विद्यालय : लूट-खसोट के लिए संचालन समिति पर अलोकतांत्रिक तरीके से कब्जा जमा लेने का आरोप

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम का पहला अंग्रेजी माध्यम वाला स्कूल बाल विकास विद्यालय संचालन के तरीकों को लेकर इन दिनों विवाद में है। इसके पूर्ववर्ती संचालन समिति के सदस्य दो गुटों में बंट गए हैं। संचालन समिति से बाहर हो गए गुट के सदस्यों और संचालन समिति के कतिपय सदस्यों, दोनों तरफ से तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। प्रेस कांफ्रेेंस का आयोजन कर लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल एसपी वर्मा, रोहित वर्मा, डा. दिनेश शर्मा, डा. जावेद अख्तर, गौतम कुमार, मार्कण्डेय प्रसाद, अविजित कुमार बंधुल, दीपक कुमार वर्मा, कुमार विकास प्रकाश आदि सदस्यों ने बाल विकास विद्यालय के मौजूद प्रबंधन पर लूट-खसोट करने और मनमाने तरीके से संचालन करने के लिए प्रबंध समिति पर अलोकतांत्रिक तरीके से कब्जा जमा लेने का आरोप लगाया।
प्रेस कांफ्रेेंस में लायन्स क्लब के पूर्व जिलापाल एसपी वर्मा ने बाल विकास विद्यालय की प्रबंधन समिति पर लूट-खसोट करने के लिए कब्जा जमा लेने का आरोप लगाया। बाल विकास विद्यालय के संचालन में अनियमितता बरते जाने से संबंधित बातों को एसपी वर्मा ने संतपाल सीनियर सेकेेंडरी स्कूल में प्रेस कांफ्रेेंस में रखा। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय की देख-रेख इसकी स्थापना से ही लायन्स क्लब करता रहा है। एसपी वर्मा ने आरोप लगाया कि लायंस क्लब की बिना अनुमति के 2 करोड़ 40 लाख रुपये की जमीन की खरीदारी कर ली गई। बाल विकास विद्यालय में लूट-खसोट करने का संदेह पैदा किया गया तो पारदर्शिता को रखे जाने के बजाय उन्हें संचालन कमिटी से बाहर निकाल दिया गयाष। जबकि विद्यालय संचालन कमिटी की नियमावली के अनुसारं किसी को निकालने या सेवा में बनाए रखने का अधिकार सिर्फ लायंस क्लब का है। एसपी वर्मा ने कहा कि लायन्स क्लब के पास 1975 में विद्यालय शुरू करने का प्रस्ताव आया था और 1976 में विद्यालय आरंभ हो गया, जिसका सोसाइटी एक्ट में पंजीकरण एक दशक बाद किया गया। इस तरह लायन्स क्लब विद्यालय प्रबंध समिति का कारपोरेट सदस्य है और उसे केवल आरंभिक सालों में निर्धारित सदस्यता शुल्क देना था।

नियमानुसार खत्म हुई लायन्स क्लब की प्रबंध समिति से जिम्मेदारी

दूसरी ओर, बाल विकास विद्यालय की प्रबंधन समिति के कतिपय सदस्यों का यह कहना है कि इस विद्यालय का संतपॉलीकरण नहींहोने दिया जाएगा। इनका आरोप है कि बाल विकास विद्यालय की संचालन समिति में रहते हुए एसपी वर्मा ने कॉमर्स की पढ़ाई शुरू नहीं होने दी। इससे पहले बाल विकास विद्यालय का मौजूदा संचालन कर रही प्रबंध समिति ने भी प्रेस कान्फ्रेेंस का आयोजन कर लायन्स क्लब प्रबंध समिति का सदस्य था, जिसकी सदस्यता शुल्क नहीं देने के कारण नियमानुसार समाप्त कर दी गई है। प्रेस कान्फ्रेन्स करने वाले प्रबंध समिति के सदस्यों मुनमुन सर्राफ (उपाध्यक्ष), कृष्णा प्रसाद, ओम चौरसिया, जे. पैट्रिक (प्राचार्य), योगेन्द्र तिवारी (शिक्षक) ने कहा कि विद्यालय सोसाइट एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत है और उसी के प्रावधान के अंतर्गत कार्य कर रही है।

(रिपोर्ट व तस्वीर : अर्जुन कुमार)

 

स्टेपिंग स्टोन एकेडमी ने मनाया वार्षिक समारोह

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। तुरकौलिया गांव स्थित स्टेपिंग स्टोन एकेडमी के वार्षिक समारोह में विद्यालय के अग्रणी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वार्षिक समारोह का उद्घाटन एसपी वर्मा (चेयरमैन, संतपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल) प्रोफेसर डॉक्टर विश्वेंद्र कुमार सिन्हा (पूर्व विभागाध्यक्ष, हड्डी रोग, पीएमसीएच, पटना) और रोहित वर्मा (जिलाध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी) ने संयुक्त रूप से किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के निदेशक यमुना चौधरी आगत अतिथियों का स्वागत और प्रधानाचार्य बीके सरखेल ने धन्यवाद-ज्ञापन किया।

(तस्वीर : अर्जुन कुमार)

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित