रोहतास : सासाराम में बीडीसी की दिनदहाड़े हत्या, डेहरी में प्लेटफार्म पर ट्रेन से कटकर यात्री की मौत

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। रोहतास जिला के शिवसागर थाना अंतर्गत किरहिन्डी गांव में पूर्व बीडीसी की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिवसागर थाना जिला मुख्यालय सासाराम का पड़ोसी थाना है। सहायक पुलिस अधीक्षक घटना की जानकारी पाते ही पुलिस दल के साथ गांव पहुंच गए।

मृतक की लाश पोस्टमार्टम के लिए सासाराम पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई है। समाचार भेजे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंद्रेस के बीडीसी रहे नंदकिशोर सिंह की किरहिन्डी गांव में दिन-दहाड़े करीब ढाई बजे कर दी गई। मृतक की पत्नी किरहिन्डी ग्रामपंचायत की सदस्य है। पुलिस विभिन्न कोणों से हत्या की जांच कर रही है।

हत्या कुल्हाड़ी और चाकू से निर्ममतापूर्वक की गई। नंदकिशोर सिंह उर्फ आंद्रेश सासाराम से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रेलवे गुमटी के समीप दर्जनभर अपराधियों ने हमला कर दिया। हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। नंदकिशोर सिंह अपनी बेटी की सगाई की रस्म पूरी करने के बाद उसकी शादी की तैयारी में लगे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है।

(सूचना : सोनमाटीडाटकाम सूत्र,

तस्वीर : अखिलेशकुमार की फेसबुक वाल से)

 

 

फिर हुई प्लेटफार्म पर ट्रेन से उतरते वक्त एक यात्री की मौत

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे प्लेटफार्म पर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते वक्त फिर एक यात्री की मौत हो गई। यात्री पटना से डेहरी-आन-सोन आया था। प्लेटफार्म और ट्रेन की सीढ़ी के बीच पैर फंस जाने से यात्री का पैर नीचे चला गया और ट्रेन के चक्का की चपेट में आ जाने के कारण उसका पैर कट गया। अधिक खून बहने और गंभीर घायल होने की वजह से यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की पुष्टि जीआरपी थाना अध्यक्ष अकबर अली खान ने की है। मृतक यात्री का नाम रामदास ठाकुर और 50 वर्ष बताया गया है, जो भागलपुर के जवारीपुर के निवासी थे। डेहरी-आन-सोन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के नीचा होने के कारण यात्रियों के दुर्घटनाग्रस्त होने और मौत हो जाने की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। क्योंकि यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ गई है और ट्रेनों के ठहराव का समय घट गया है, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति होती है।

(रिपोर्ट : वारिस अली)

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित