रंगोत्सव : मेरठ इप्टा की नाट्य प्रतियोगिता में बिहार के धर्मवीर भारती होंगे सम्मानित

गया(बिहार)/मेरठ -विशेष संवाददाता। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की देश भर में सक्रिय शाखाओं द्वारा इप्टा की 75वीं वर्षगांठ अपनी-अपनी तरह से मनाई जा रही है। इप्टा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ शाखा ने 11 से 14 अक्टूबर तक रंगोत्सव का आयोजन किया है, जिसके अंतर्गत अखिल भारतीय नाट्य समारोह का आयोजन किया गया है।

रंगोत्सव के समापन समारोह में बिहार के मानपुर (गया) निवासी युवा रंगकर्मी और फिल्म निर्देशक धर्मवीर भारती को रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भीष्म साहनी लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ताउम्र रंगमंच के लिए सक्रिय-समर्पित रहे प्रख्यात साहित्यकार भीष्म साहिनी प्रख्यात रंगकर्मी व फिल्म अभिनेता बलराज साहनी के छोटे भाई थे।


धर्मवीर भारती के कई नाटकों ने राष्ट्रीय रंगमंच पर कायम की पहचान

मेरठ (उत्तर प्रदेश) की इप्टा शाखा की उपाध्यक्ष शांति वर्मा के अनुसार, धर्मवीर भारती भी रंगमंच के प्रति समर्पित भावना और पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहे हैं। धर्मवीर भारती द्वारा लिखित-निर्देशित नाटक अर्थी सजा लो, मेरा है बैल बिकने वाला, अंजाम-ए-गुलिस्तां क्या होगा और आधी आबादी नाटक ने प्रदेश और देश स्तर पर खास पहचान बनाई है।

धर्मवीर भारती मेरठ इप्टा के रंगोत्सव में चल रही अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जज की भूमिका में हैं।

(मेरठ से आईटी को-आर्डिनेटर संदीप)

 

ओडीएफ के लिए औरंगाबाद जिला के फेयर प्राइस डीलरों से तन-मन-धन के साथ प्रयास की अपील

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवादादाता। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएसन औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष सन्तोष सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सह जिला सचिव ने प्रेस बयान जारी कर औरंगाबाद जिला को ओडीएफ खुले में शौच रहित) घोषित होने के लिए जिले के सभी फेयर प्राइस डीलरों से प्रशासन और पात्र जनता को सहयोग करने की दिशा में आगे आने की अपील की है। ताकि जल्द से जल्द औरंगाबाद जिला स्वच्छ बन सके। जिला को ओडीएफ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि लगे हुए हैं, जिसमें फोयर प्राइस डीलरों को भी तन-मन-धन के साथ अपना तेज प्रयास करना चाहिए, जिससे यह काम आसान हो सके और कम समय साध्य हो सके। ओडीएफ से जिले की अलग पहचान बनेगी, जो भविष्य में पूरे समाज को ताकत देगी।

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’