रेल सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण, डेहरी-आन-सोन में बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज

डेहरी-आन-सोन (बिहार)-कार्यालय संवाददाता। भारत के पूर्वी सर्किल और दक्षिणी सर्किल (क्षेत्र) के मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त राम कृपाल ने डेहरी-आन-सोन स्टेशन से सोननगर रेल जंक्शन के बीच रेल-रूट का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। इनके साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) रेल मंडल के प्रबंधक पंकज सक्सेना और हाजीपुर स्थित पूर्व-मध्य रेल जोन के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त हाबड़ा से डेहरी-आन-सोन पहुंचे, जबकि डीआरएम की टीम दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) रेल स्टेशन से और पूर्व-मध्य रेल के हाजीपुर स्थित मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम पहुंची। आयुक्त ने दोनों स्टेशनों (डेहरी-आन-सोन और सोननगर) की बीच अनेक प्वाइंट का अपने मानक के हिसाब निरीक्षण किया और रेल अधिकारियों को संबंधित निर्देश दिए। रेल सुरक्षा आयुक्त ने सोननगर रेल जंक्शन पर शुरू होने वाले नान-इंटरलाकिंग कार्य-स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां से रेलगाडिय़ां सीधे गया और दायें मुड़कर नबीनगर होकर झारखंड की दिशा में भी जाती हैं।
बंद कर दिया गया है एक सदी पुराना फुट ओवर ब्रिज
इस बीच, रेल मंडल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने यह बताया कि डेहरी-आन-सोन रेल स्टेशन पर पुराने फुट ओवर-ब्रिज की जगह नया फुट ओवर-ब्रिज का निर्माण होगा तथा सोन नद पार सोननगर में रेल-रूट बदलने के लिए नान-इंटरलांिकंग का कार्य शुरू होगा। नए बनने वाले फुट ओवर ब्रिज की दोनों ओर एप्रोच रोड का भी निर्माण किया जाएगा। डेहरी-आन-सोन रेलवे स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज एक सदी से अधिक पुराना हो चुका है, जो शहर के स्टेशन रोड और डालमियानगर कारखाना परिसर को आर-पार जोड़ता है। कमजोर हो गए पुराने फुट ओवर ब्रिज को दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर दो महीना पहले सीलकर पैदल यात्रियों का आवगमन बंद कर दिया गया है।
विभिन्न संगठनों ने यात्रियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
रेल सुरक्षा आयुक्त के साथ उनके द्वारा उठाए गए सवालों और दिए गए निर्देशके अनुपालन के लिए रेलवे जोन मुख्यालय (हाजीपुर) के निरीक्षण दल में प्रधान मुख्य अभियंता (संकेत व दूरसंचार) यशपाल सिंह, मुख्य अभियंता (संकेत व दूरसंचार) राजेश कुमार सिंह, मुगलसराय रेल मंडल के वरिष्ठ अभियंता (संकेत एवं दूरसंचार) ब्रजेश कुमार यादव, उप वरीय अभियंता (संकेत एवं दूरसंचार) मनीष कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (यातायात) रूपेश कुमार और वरिष्ठ अभियंता आलोक कुमार भी शामिल थे। इनके साथ डेहरी-आन-सोन केरेल स्टेशन प्रबंधक अशीम कुमार, वरिष्ठ सेक्शन अभियंता नरेंद्रप्रताप सिंह, सहायक अभियंता (संकेत एवं दूरसंचार) जगदीश सिंह, पार्सल सुपरवाइजर रमेश चंद्रा, सीनियर रेल रूट इंस्पेक्टर सरोज कुमार, टीसीएस वीरेन्द्र प्रसाद आदि भी निरीक्षण के क्रम में सभी स्थानों पर अपने वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों की ओर से रेल सुरक्षा आयुक्त और रेल मंडिल प्रबंधक को डेहरी-आन-सोन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया गया।

(रिपोर्ट व तस्वीर : प्रमोद कुमार अरुण)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित