शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई बुनियादी साक्षरता परीक्षा

बुनियादी साक्षरता परीक्षा


डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। अक्षर आंचल योजना के तहत रविवार को प्रखंड में 20 केंद्रों पर आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त  माहौल में संपन्न हुई। सुबह 10:00 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा सेवकों द्वारा नवसाक्षर महिलाओं को लाया गया। परीक्षा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। घर के कामों की व्यस्तता के बावजूद महिलाएं गोद में बच्चे को लेकर परीक्षा देने पहुंची थीं। परीक्षा में प्रखंड के लक्ष्य के अनुरूप 1820 में से 1796 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई।

परीक्षा का आयोजन शिक्षा सेवकों और केंद्र अधीक्षकों के नेतृत्व में किया गया। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने अपने प्रखंड क्षेत्र में निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में परीक्षा केंद्र प्राथमिक विद्यालय तारबंगला में परीक्षा से पूर्व महिलाओं को कलम, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर आदि देकर तथा महिलाओं के हाथ एवं बेंच-डेस्क सैनिटाइज करा कर परीक्षा में बैठाया गया। जहां नवसाक्षर महिलाओं के साथ साथ केंद्राधीक्षक सह प्रधान शिक्षक अमरनाथ पंडित और साक्षरता कर्मी कौशल कुमार भी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

Share
  • Related Posts

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    ♦️ सुधा के मखाना खीर और रबड़ी उत्पाद लॉन्च, राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से तीन पशुपालक सम्मानित पटना। राजधानी पटना के बापू सभागार में 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस…

    Share

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    सासाराम (रोहतास)। उद्योग विभाग, बिहार सरकार की पहल ‘स्टार्टअप बिहार’ के तहत शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय, सासाराम के स्टार्टअप सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ का…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी