चुनाव चिन्ह मिलते ही चुनावी तापमान बढ़ा  

Dehri-Dalmiya Nagar Parishad

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर और रोहतास नगर पंचायत के सभी प्रत्याशियों को रविवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। चुनाव चिन्ह का आवंटन होने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं । मुख्य पर्षद पद के लिए कप और प्लेट, प्रेशर कुकर, सिलाई मशीन, मोटरसाइकिल, ताला और चाबी, कबूतर, नल, टमटम आदि समेत 15 प्रकार के चिन्ह और उप मुख्य पार्षद के लिए तितली, टेबल फैन, घड़ा, चश्मा, गेहूं की बाली, पीपल का पत्ता आदि समेत 11 प्रकार के चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कलम-दवात, ढोलक, टेंपो,वायुयान, मोमबत्ती, काठ की गाड़ी समेत अन्य चिन्हों का आवंटन किए गए हैं। नामंका पत्रोंकी संवीक्षा और नाम वापसी के बाद डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद पर आठ-आठ प्रत्याशी और 39 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद पद पर 147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

वहीं रोहतास नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए 15, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 11 और 13 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद पद पर 87 प्रत्याशी मैदान में है।

निर्वाची पदाधिकारी एसडीएम समीर सौरभ ने कहा कि सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे। जिनके द्वारा इसका उल्लंधन किया जाएगा, उन्हें इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर कारवाई की जाएगी।   

बताते चलें कि इस बार मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का भी चुनाव जनता के द्वारा किया जाएगा। इससे पहले चुनाव में मतदाता सिर्फ वार्ड पार्षद का चुनाव करते थे और वार्ड पार्षद के द्वारा मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव किया जाता था। जनता द्वारा चुने जाने के कारण चुनावी तापक्रम कुछ अधिक बढ़ गया है।

रिपोर्ट, तस्वीर :  निशांत राज

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान