संतोषपूर्ण अग्रणी सेवा के 34 साल, ग्राहकों से परिवार जैसे रिश्ते का निर्वाह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-वाणिज्य प्रतिनिधि। शहर और रोहतास जिले का अग्रणी रसोई गैस आपूर्तिकर्ता प्रतिष्ठान मोहिनी इंटरप्राइजेज ने अपनी सेवा के 34 साल पूरे कर लिए हैं। मोहिनी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस गुजरी अवधि में प्रतिष्ठान ने अपने ग्राहकों के साथ परिवार जैसे रिश्ते का निर्वाह किया है। यही इस प्रतिष्ठान के विस्तार की सफलता का मूल मंत्र है।

यह कहना है मोहिनी इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक उदय शंकर और निदेशक मीना शंकर का। निदेशक द्वय ने कहा है कि मोहिनी इंटरप्राइजेज की टीम बेहतर सेवा के लिए अपने पूरे सामथ्र्य के साथ जुटी रही है, जिसे इंडियन आयल कारपोरेशन की अधिकारियों और उनकी टीम का भी सुसंगत सपोर्ट मिलता रहा है।

नया शो-रूम पुराने कार्यालय परिसर में ही जल्द

उदय शंकर ने मोहिनी इंटरप्राइजेज के 34 साल पूरे होने पर प्रतिष्ठान परिसर में आयोजित पूजा-कार्यक्रम के बाद मोहिनी परिसर में यह जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 08 बजे से रात 10 बजे तक कार्य करने वाला मोहिनी इंटरप्राइजेज का आधुनिक संचार तकनीक और प्रशिक्षित मानव संसाधन से लैस नया शो-रूम जल्द  पुराने कार्यालय परिसर में ही आरंभ हो जाएगा।

शहर में पहली बार 24 घंटे सातों दिन आपूर्ति सेवा

इस नए शो-रूम दफ्तर के जरिये शहर में पहली बार 24 घंटे सातों दिन रसोई गैस आपूर्ति की सेवा मुहैया कराई जाएगी। एक वैन का प्रबंध का होगा, जो आपात आपूर्ति सेवा के लिए रात में भी ग्राहकों के दरवाजे तक सेवा देने के लिए उपलब्ध होगा।

34 साल पूरे होने पर मोहिनी परिसर में 34 दीपशिखाएं जलाई गईं और विधिवत पूजा-अर्चना का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

(तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    भारतीय खाद्य निगम ने विश्व खाद्य कार्यक्रम से किया पाँच-वर्षीय चावल आपूर्ति समझौता

    नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के बीच पाँच…

    Share

    पटना में ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’, बिहार के उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय बाज़ार से जुड़ने का अवसर

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार का गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) आगामी 16 जनवरी 2026 को दशरथ मांझी श्रम कौशल विकास केंद्र, पटना में एकदिवसीय ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’ का आयोजन करने जा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़