अस्पताल में निशक्तों के लिए प्रभावकारी प्रबंध आवश्यक

जमुहार (डेहरी-आन-सोन)-कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग के निशक्तता आयुक्त डा. शिवाजी कुमार ने कहा कि अस्पतालों में निशक्त मरीजों के लिए प्रभावकारी प्रंबध का होना आवश्यक है, ताकि उन्हें त्वरित और अनुकूल चिकित्सा सेवा मुहैया हो सके। निशक्तों के लिए प्राथमिकता के साथ बेहतर संसाधन और प्रबंधन इसलिए भी जरूरी है कि देश, राज्य का कानूनी प्रावधान हर तरह से उनके पक्ष में है और निशक्तजनों की अग्रणी सहायता एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व भी है।
डा. शिवाजी कुमार ने जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल का अपने दल के साथ निरीक्षण किया और अस्तपाल प्रबंधन की ओर से निशक्तों के लिए किए जा रहे उपक्रम का जायजा लिया। उन्होंने नारायण मेडिकल कालेज के एमबीबीएस के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें राज्य सरकार के निशक्तजनों से संबंधित कल्याणकारी कार्यक्रमों से अवगत कराया और निशक्तों से संबंधित कायदे-कानून की भी जानकारी दी।
निशक्तता आयुक्त ने किया अस्पताल में उपलब्ध संसाधन का निरीक्षण
निशक्तता आयुक्त के साथ पटना से आए उनके अधिकारी-कर्मचारी के साथ रोहतास जिला के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी अस्पताल निरीक्षण में शामिल थे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से नारायण मेडिकल कालेज की संचालक संस्था देवमंगल मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव गोविन्दनारायण सिंह, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार, अस्पताल अधीक्षक डा. डीके रमण, अस्पताल के महाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने अस्पताल में निशक्त मरीजों के लिए किए गए प्रबंध के बारे में जानकारी दी और अस्पताल में मौजूद वस्तुस्थिति को दिखाया। निशक्तता आयुक्त ने अस्पताल परिसर में मौजूद चलंत कुर्सी, रैम्प, लिफ्ट, शौचालय, मरीज निबंधन खिड़की आदि उपक्रमों पर संतोष व्यक्त किया और इसे निरंतर प्रभावकारी बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया।

(रिपोर्ट : अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्रनारायण सिंह द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित)

संतोषपूर्ण अग्रणी सेवा के 34 साल, ग्राहकों से परिवार जैसे रिश्ते का निर्वाह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-वाणिज्य प्रतिनिधि। शहर और रोहतास जिले का अग्रणी रसोई गैस आपूर्तिकर्ता प्रतिष्ठान मोहिनी इंटरप्राइजेज ने अपनी सेवा के 34 साल पूरे कर लिए हैं। इस गुजरी अवधि में प्रतिष्ठान ने अपने ग्राहकों के साथ परिवार जैसे रिश्ते का निर्वाह किया है। यही इस प्रतिष्ठान के विस्तार की सफलता का मूल मंत्र है।

यह कहना है मोहिनी इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक उदय शंकर और निदेशक मीना शंकर का। निदेशक द्वय ने कहा कि मोहिनी इंटरप्राइजेज की टीम बेहतर सेवा के लिए अपने पूरे सामथ्र्य के साथ जुटी रही है, जिसे इंडियन आयल कारपोरेशन की अधिकारियों और उनकी टीम का भी सुसंगत सपोर्ट मिलता रहा है।

नया शो-रूम पुराने कार्यालय परिसर में ही जल्द

उदय शंकर और मीना शंकर ने मोहिनी इंटरप्राइजेज के 34 साल पूरे होने पर आयोजित पूजा-कार्यक्रम के बाद मोहिनी परिसर में यह जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 08 बजे से रात 10 बजे तक कार्य करने वाला मोहिनी इंटरप्राइजेज का आधुनिक संचार तकनीक और प्रशिक्षित मानव संसाधन से लैस नया शो-रूम जल्द  पुराने कार्यालय परिसर में ही आरंभ हो जाएगा।

इस नए शो-रूम दफ्तर के जरिये शहर में पहली बार 24 घंटे सातों दिन रसोई गैस आपूर्ति की सेवा मुहैया कराई जाएगी। एक वैन का प्रबंध का होगा, जो आपात आपूर्ति सेवा के लिए रात में भी ग्राहकों के दरवाजे तक सेवा देने के लिए उपलब्ध होगा।

 

वार्ड पार्षद को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के वार्ड-14 के भूतपूर्व वार्ड पार्षद चंद्रदेव यादव (मुखिया) की चौथी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा-स्थल पर उपस्थित होकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूलों की श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डेहरी चेस क्लब के संरक्षक विनय चंचल (कार्यपालक अभियंता), वार्ड-14 की पार्षद मंजू देवी, पूर्व वार्ड पार्षद बुटन सिंह, पूर्व पार्षद चीकू लाल, डेहरी चेस क्लब के संस्थापक निर्देशक दयानिधि श्रीवास्तव उर्फ भरत लाल, स्वयंप्रकाश मिश्र सुमंत, सदस्य राजेन्द्र प्रसाद, अजय सिंह, हैदर अली आदि शामिल थे।

(सूचना व तस्वीर : भरत लाल)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण