याद किए गए समाजवादी नेता रामशरण यादव

दाउदनगर/हसपुरा (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। भूतपूर्व विधायक और समाजवादी नेता रामशरण यादव की 13वीं पुण्यतिथि दाउदनगर और हसपुरा में वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिभुवन सिंह और सीपीआईं के वरिष्ठ नेता जगनारायण सिंह विकल की अध्यक्षता में मनाई गई। उनके स्मारक-स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन मलहरा पंचायत के मुखिया चन्द्रशेखर सिंह ने किया।
रामशरण यादव के पुत्र इंजीनियर रणविजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. रामशरण यादव के नहींहोने की कमी परिवार-जन तो करते ही हैं, गोह विधानसभा के गरीब-शोषित वंचित तबके के लोग भी आज तक महसूस करते हैं। उनके जैसे समाजवादी नेता की भरपाई स्थानीय राजनीति में शायद ही हो। आग्रह है कि उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आप सभी समाज को सही रास्ता बताएं और उनकी विरासत के रखवाला बनें।

भाजपा के दाउदनगर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि स्व. रामशरण यादव ने सादा जीवन, स्वच्छ विचार के दम पर राजनीति की थी। आज लोग दिखावा ज्यादा और काम कम करते हं। गोह विधानसभा क्षेत्र उनके बाद अपना नेता नहीं बना सका। राजनीति में आने से पहले शिक्षाविद के रूप में भी उन्होंने समाज का मार्गदर्शन दिया और नेतृत्व किया था। उन्होंने कई विद्यालय-महाविद्यालय का निर्माण कराया, जिसका लाभ समाज के वंचित तबके के लोग उठा रहे हैं।
सीपीआई औरंगाबाद जिला सचिव रामचंद्र यादव, अरवल जिला सचिव रामएकबाल सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजय यादव, शोषित समाज दल के नेता शंकर यादवेन्दु, रमेश यादव पूर्व प्रमुख, नागेश्वर यादव पूर्व प्रमुख, लालबाबू यादव, पीरू पंचायत के मुखिया नागेंद्र यादव, जदयू नेता चंद्रेश पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता दुधेश्वर यादव आदि ने स्व. रामशरण यादव के राजनितिक और सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा की।

हसपुरा में बस स्टैंड के निकट आयोजित समारोह में पूर्वक मनाई गई। समारोह को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिभुवन सिंह एवं रघुनीराम शास्त्री ने कहा कि का रामशरण यादव का सादा जीवन ऊँच विचार से नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। लम्बे अर्से तक गोह विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे रामशरण यादव ने आमलोगों, खासकर खेत-मजदूरों के लिए संघर्ष किया। आज रामशरण यादव जैसे नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता है। ऽ
हसपुरा में इस अवसर पर सोमनाथ चटर्जी, विजयकांत ठाकुर, मुखलाल सिंह अधिवक्ता, अजय सिंह जैसे कम्युनिस्ट नेताओ के दिवंगत होने पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना ब्यक्त की गयी।

(रिपोर्ट व तस्वीर : उपेन्द्र कश्यप, शम्भूशरण सत्यार्थी)

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    One thought on “याद किए गए समाजवादी नेता रामशरण यादव

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर