साइबर क्राइम का केेंद्र झारखंड का गांव

दिल्ली पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

दिल्ली/डेहरी-आन-सोन (सोनमाटी समाचार)। झारखंड के एक गांव के बारे में यह माना जा रहा है कि देश में होने वाले साइबर क्राइम का बहुत बड़ा हिस्सा इससे जुड़ा हुआ है। देश के आदिवासी बहुल राज्य झारखंड के जामतड़ा जिले का पिछड़ा गांव करमाटांड़ में लगभग हर हफ्ते कहीं-न-कहींकी पुलिस साइबर क्राइम की जांच के बाबत पहुंचती है। इस गांव के बारे में पुलिस में धारणा बन चुकी है कि यह गांव बैंकिग से जुड़े साइबर अपराध का केंद्र बना हुआ है। पुलिस का मानना है कि करीब दो सौ युवक साइबर क्राइम में लिप्त हैं।
पिछले दिनों दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने करमाटांड़ गांव से मोहम्मद सलीम नामक युवक को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद सलीम के कमरे से आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबकि, सलीम बैंकिंग से जुड़े अपराध को अंजाम दे रहा था। वह हर रोज ढेरों काल कर एक-दो लोगों को अपने जाल में फांस ही लेता था। वह किसी भी मोबाइल नंबर पर फोन कर अपने को बैंककर्मी होने की बात बताता था। वह मोबाइल फोन धारक को कहता था कि उनका कार्ड ब्लॉक हो गया है, जिसे अनब्लॉक करने के लिए मोबाइल फोन पर गया हुआ ओटीपी मांगता था। कई लोग उसके झांसे में आ जाते थे। ओटीपी मिलने के बाद वह मोबाइल धारक के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेता था। मोहम्मद सलीम दिल्ली के बैंक एकाउंट से पैसे राजस्थान या पंजाब के बैंक एकाउंट में पहुंचाता रहा है।
दिल्ली पुलिस (अपराध अनुसंधान) के डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार, जिस गिरोह के लिए सलीम काम करता रहा है, उसके तार पूरे देश में फैले हुए हैं। गांव और घर के लोग यही समझते थे कि सलीम कमरे के भीतर रहकर किसी आनलाइन कंपनी के लिए डाटा इंट्री का काम करता है, मगर वह तो साइबर क्राइम करता रहा है।

Share
  • Related Posts

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    सासाराम( रोहतास)। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) से होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर…

    Share

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘संविधान उत्सव-2026’ का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार…

    Share

    One thought on “साइबर क्राइम का केेंद्र झारखंड का गांव”

    1. जामताड़ा जिले के करमाटांड प्रखंड क्षेत्र में झिलूआ गांव है। जो साइबर क्राइम का विश्व विख्यात अड्डा है । जहां पन्द्रह साल का बच्चा भी क्राइम में प्रांगत है । मगर ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे के तथ्यों को न तो सरकार समझना चाहती है और न ही पुलिस ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित