सृजन-2018 : एनएमसीएच कैैंपस मिनी खेल-गांव में तब्दील

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। निकटवर्ती जुमहार स्थित एनएमसीएच (नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल) के परिसर में वार्षिक समारोह के अंतर्गत जारी आउट-डोर, इन-डोर खेलकूद व हस्तकला के अंतरमहाविद्यालयी स्पर्धा एवं समागम धीरे-धीरे परवान चढ़ता जा रहा है। आउड-डोर गेम में दक्षिण बिहार के सोनघाटी क्षेत्र के इस एकमात्र भव्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में कालेज की छात्राएं में मैदान में उतर चुकी हैं। एनएमसीएच परिसर का नजारा अब खेल-गांव में तब्दील हो चुका है।

हस्तकला की फाइन आर्ट व रंगोली प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गोपालनारायण सिंह ने और छात्राओं की हैंडबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के सचिव गोविन्दनारायण सिंह ने किया। दोनों अवसर पर गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एमएल वर्मा और कालेज के प्राचार्य डा. ने भी कालेज के विद्यार्थियों का उत्सावद्र्धन किया।

26 नवम्बर : छात्राओं की बोस हाउस टीम ने जीता हैंडबाल मैच

छात्राओं की हैंडबाल प्रतियोगिता का मैच (पहली प्रतियोगिता) बोस हाउस टीम और रमन हाउस टीम के बीच हुआ, जिसमें बोस हाउस टीम ने जीत हासिल की। जबकि क्रिकेट मैच में खुराना हाउस टीम ने इन्टर्न टीम को और फिर भाभा हाउस टीम को भी हराया।
सृजन-2018 के आयोजन सचिव डा. अशोक कुमार देव, एनएमसीएच के निदेशक (नेम) डा. आलोक प्रताप, प्रभारी प्राचार्य (नर्सिंग) नीतेश कुमार, प्रभारी (फार्मेसी) भुवनेश्वर त्रिपाठी, महाप्रबंधक (संचालन) उपेन्द्र कुमार सिंह, डा. दिलीप यादव, डा. (श्रीमति) सुनीता त्रिपाठी, डा. नदीम अहमद असलमी, डा. अमीत कुमार, डा. सुषमा कुमारी आदि के साथ एनएमसीएच के टिचिंग, नान-टिचिंग स्टाफ और छात्र-छात्राएं बतौर भी खेल समागम दर्शक उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट व तस्वीर : भूपेन्द्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

 

शंकरपुर गांव खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

डालमियानगर (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। निकटवर्ती अकोढ़ी गोला प्रखंड के शंकरपुर गांव खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गणित दौड़, सेव दौड़, सौ मीटर दौड़, धीमी साइकिल दौड़, और सुई-धागा दौड़ शामिल की गई थी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आरंभ में दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सिकंदर सिंह (मुखिया), राधामोहन सिंह (अभियंता), बेसलाल यादव, सुभाष चौधरी अर कृष्णा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता की सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रीता कुमारी, द्वितीय स्थान आलोक राज लवकुश व तृतीय स्थान राहुल कुमार, गणित दौड़ में प्रथम स्थान अभिषेक कुमार, द्वितीय स्थान सोनू कुमार व तृतीय स्थान पवन कुमार, सुई-धागा दौड़ में प्रथम स्थान सोनी कुमारी, द्वितीय स्थान खुशी कुमारी व तृतीय स्थान सुष्मिता कुमारी और धीमी साइकिल दौड़ में प्रथम स्थान कृष्ण कुमार, द्वितीय स्थान नीतीश कुमार व तृतीय स्थान हार्दिक कुमार ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं लवली कुमारी, अंजली कुमारी व सुमन कुमारी को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

(रिपोर्ट व तस्वीर : प्रमोद कुमार अरुण)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित