स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण : उपेन्द्र कुशवाहा

एनडीए सरकार में शिक्षा सुधार की कवायद जारी

डेहरी-आन-सोन/ पटना (सोनमाटी समाचार)। स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है, क्योंकि साफ-सफाई बीमारी को दूर रखती है। स्वच्छता हर समाज, हर परिवार और हर व्यक्ति के लिए पूजा की तरह होनी चाहिए। इसीलिए हमारे पर्व-संस्कारों में साफ-सफाई पर परंपरा से ही ज्यादा जोर रहा है। साफ-सफाई से ही घर की इज्जत तय होती है। स्वच्छता सिर्फ सरकारी तंत्र की जवाबदेही नहीं, बल्कि स्वच्छता और साफ-सफाई समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। अब समय आ चुका है कि इस मानसिकता से उबरा जाए कि गंदगी हम करें और साफ-सफाई कोई दूसरा करे। यह बातें स्थानीय सांसद, राष्ट्रीय लोक समता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केेंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने डेहरी-आन-सोन में कर्पूरी (थाना) चौक से अंबेडकर चौक तक स्वच्छता जागरुकता अभियान की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों-संस्कृतिकर्मियों के साथ कर्पूरी (थाना) चौक से अंबेडकर चौक तक एक किलोमीटर की पैदल यात्रा कर स्वच्छता जागरुकता के प्रति लोगों को आकर्षित किया।
इससे पहले उपेन्द्र कुशवाहा ने पटना में पत्रकारों को बताया कि 15 अक्टूबर को पटना गांधी मैदान में शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार होगा, तभी गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसके लिए केेंद्र की एनडीए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सुधार की दिशा में मिड-डे मील की व्यवस्था को अलग करने की कवायद जारी है, ताकि इसका अधिक-से-अधिक लाभ निर्धन परिवार के बच्चों तक पहुंच सके।
उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि अब स्कूल या विद्यार्थी आनलाइन पोर्टल से आर्डर देकर भी एनसीआरटी की किताबें मंगा सकते हैं, इसके लिए उन्हें एनसीआरटी की वेबसाइट जाना होगा और आनलाइन भुगतान करना होगा।
उधर, पूर्व फुटबाल खिलाड़ी एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आरडी सिंह ने केेंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा शहर में स्टेडियम निर्माण करने की घोषणा का स्वागत किया है।
(वेब रिपोर्टिंग : जगनारायण पांडेय, निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला