प्रथम प्रयास में भभुआ की विद्या बनी एसआई

Vidya -SI

भभुआ (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)। भभुआ वार्ड नंबर 25 के सहादुर पासवान की बेटी विद्या चक्रवर्ती ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर दरोगा पद पर चयनित हुई। जिससे परिवार एवं आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है और बधाईया मिल रही है ।विद्या ने बताया कि दरोगा परीक्षा की तैयारी सेल्फ स्टडी कर किया और प्रथम प्रयास में ही यह  सफलता प्राप्त की है। इस सफलता का श्रेय पिता सहादुर पासवान और माता निर्मला देवी को दिया है। वह बताती है कि अपने ल्श्य के प्रति इमानदारी से दिन रात पढ़ने पर ध्यान दिया ।उनकी प्रारंभिक शिक्षा‌ भभुआ में हुई। वहीं मैट्रिक चिल्ड्रन गार्डन स्कूल, भभुआ, इंटरमीडिएट किसान इंटर कॉलेज, अवखरा तथा ग्रेजुएशन बांकुरा उन्नायनी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग, पश्चिम बंगाल से बी टेक की है। विद्या बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी भी कर रही है।

प्रियंका और अंशु भी दरोगा पद के लिए चयनित

नटवर थाना क्षेत्र के तेनुअज निवासी किसान विरेंद्र सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी  दरोगा के लिए चयनित हुई। इस उपलब्धि से उनका परिवार फूले नहीं समा रहा है। इधर, संझौली थाना क्षेत्र के गरुड़ा ग्राम निवासी शिक्षक कमलेश सिंह की पुत्री अंशु कुमारी ने भी दरोगा पद के लिए चयनित हो गांव को गौरवान्वित किया।

रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित