डबल मर्डर केस में 24 घंटे के अंदर रोहतास पुलिस ने किया चार अपराधियों को गिरफ्तार

Rohtas SP Ashish Bharti

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। कंचनपुर गांव में डबल मर्डर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रोहतास एसपी आशीष भारती ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता मे इसकी जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि डेहरी मुफस्सिल क्षेत्र के जमुहार गांव से दक्षिण स्थित कांव नदी के किनारे दो व्यक्ति के बीच पैसे के लेनदेन के मामले में बढ़े विवाद के कारण अनिल यादव ने सत्येंद्र सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई । जिसके पश्चात सत्येंद्र सिंह के परिजनों ने अनिल यादव को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


एसआईटी का गठन कर पुलिस ने की कार्रवाई :


एसपी आशीष भारती के बताया कि इस घटना के उद्भेदन के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवजोत सिमी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था । गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी राजेश सिंह, नितेश रंजन, पवन कुमार व नरोत्तम कुमार सिंह को उनके घर से शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया हैं। इस दोहरे हत्याकांड में आपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं।

गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के द्वारा गठित टीम में शामिल सासाराम मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष रिजवान अहमद, डेहरी मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद, जिला आसूचना इकाई डेहरी के प्रभारी राजीव कुमार, करवदिया थाना के थाना अध्यक्ष राकेश कुमार , डेहरी मुफस्सिल थाना के कुंदन कुमार आचार्य,
जिला आसूचना इकाई डेहरी के संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं पंकज कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को डेहरी में मिठाई दुकानों और खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जक्की बिगहा मोहल्ला स्थित रोहित इंटरप्राइजेज के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर