चंद्रवंशी चेतना मंच का 25वां स्थापना दिवस/ बाइक चोरी/मारपीट के मामले में केस दर्ज

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। चंद्रवंशी चेतना मंच की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अक्षय चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत राज ने संबोधित करते हुए कहा कि 22 सितंबर को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में मंच का 25वां स्थापना दिवस समारोह चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें जिले से हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। इस सम्मेलन के माध्यम से चंद्रवंशी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। शक्ति दिखाने से ही अधिकार प्राप्त होगा। पंचायत समिति सदस्य वीरू कुमार चंद्रवंशी को मदनपुर का प्रखंड अध्यक्ष एवं विनय कुमार को औरंगाबाद नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कपिलेश्वर विद्यार्थी ने किया। मौके पर पंकज कुमार, मुखिया प्रदीप कुमार , औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, जयप्रकाश सिंह, विजय कुमार, रौशन सिंह चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

दाउदनगर-अनुमंडल मुख्यालय के नहर के पास स्थित सब्जी बाजार के पास से एक बाइक की चोरी की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडरी निवासी कमलेश कुमार सिंह की बताई जाती है। घटना के संबंध में बाइक मालिक द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि सब्जी बाजार नहर के पास बाइक को लगाकर सब्जी खरीदने चले गए। सब्जी लेकर वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। अज्ञात चोरों द्वारा बाइक को चुरा लिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

दाउदनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या बिगहा गांव में घटी मारपीट की घटना के मामले में नागेंद्र मेहता द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है, जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोपितों पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’