टीबीटी-अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक सुनील कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि।
दाउदनगर शहर निवासी सुनील कुमार को पटना में आयोजित टीबीटी-अवार्ड 2024, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में औरंगाबाद जिले के 9 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पटना लॉ कॉलेज के शताब्दी भवन के सभागार में रविवार को बिहार के 38 जिलों से लगभग ढाई सौ सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया, यह शिक्षक स्वत: प्रेरित होकर, निशुल्क ऑनलाइन शिक्षण एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्टता के आधार पर चयनित होते हैं। बिहार के 38 जिलों के शिक्षक का चयन टीबीटी अवार्ड 2024 के लिए किया गया था। यह शिक्षक सालों भर ऑनलाइन शिक्षण एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में जुड़कर, सृजनात्मक तरीके से बच्चों के भविष्य निर्माण का कार्य कर रहे हैं।


द बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर के द्वारा पटना लॉ कॉलेज, पटना के सभागार में प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें गोह प्रखंड के शिक्षक सुनील कुमार प्रजापति राजकीय मध्य विद्यालय बंदेया, रंजीत कुमार सिंह मध्य विद्यालय अमारी-2, रंजन कुमार जी डी एच एस देवकुंड, खुशबू सिंह कन्या प्राथमिक विद्यालय अकौना, केबी सहाय प्राथमिक विद्यालय बक्सर, दीलीप कुमार पटेल मध्य विद्यालय डिहुरी, बिनोद प्रसाद प्राथमिक विद्यालय खैरा मोहन, देव प्रखंड के शशि भूषण कुमार सिंह मध्य विद्यालय बालूगंज, ओबरा प्रखंड के पूर्णिमा कुमारी मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी इन सभी शिक्षकों को माननीय बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।

टीबीटी के यह प्लेटफार्म सोशल मीडिया नवाचार शिक्षा का बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, जो सदैव सरकारी शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कार्यों को संपादित करता रहा है और करता रहेगा। उन्ही शिक्षको को जिन्होंने इस कार्य में एक पहचान बनाई है, उनको बिहार के विभिन्न ख्याति प्राप्त विभूतियों व अतिथियों के कर कमलों द्वारा सभी ढाई सौ चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह तथा अन्य विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर केसी सिन्हा, पूर्व कुलपति नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी पटना, बीके चौधरी, निदेशक सीआईडी पटना बिहार, एससीईआरटी के पूर्व निदेशक रमेश चंद्र सिन्हा तथा अन्य उपस्थित थे।आयोजक मंडल में डॉ. कुमार गौरव, डॉ. कुमार मदन मोहन, डॉ. एस के पांडेय, डॉ. सुरेश कुमार एवं डॉ. राजन सिंह उपस्थित थे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    श्रीअरविन्द के दर्शन में अवतारवाद और चेतना के रूपांतरण पर हुआ मंथन डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। भारतीय परंपरा में वर्णित दस अवतार केवल पौराणिक कथाओं के पात्र नहीं हैं, बल्कि सृष्टि में…

    Share

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति