दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आरा (भोजपुर)। जिले के समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरा के सांसद ने की। इस दौरान कृषि, बिजली, सिंचाई, सड़क, शिक्षा तथा संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।‌

बैठक के दौरान माननीय सांसद ने वर्तमान कृषि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि किसानों को निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता तथा उनके त्वरित प्रतिस्थापन की समुचित व्यवस्था की जाए।

माननीय सांसद ने सोन नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए सभी नहरों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए माननीय सांसद ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा बाजार में उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों में लंबित मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए तथा सभी विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण की प्रगति की सतत निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय सांसद ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि खराब सोलर लाइटों की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं, जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिल सके।

कब्रिस्तानों की घेराबंदी से संबंधित विषय पर माननीय सांसद ने जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारियों से अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए माननीय सांसद ने ग्रामीण कार्य विभाग तथा पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत एवं प्रगतिरत परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बाढ़ निरोधी एवं शमन संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाएं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) के माध्यम से समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विद्युत आपूर्ति, नहरों में जल उपलब्धता, सड़क निर्माण एवं अन्य स्थानीय विकासात्मक विषयों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी भोजपुर ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय सांसद एवं समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्रवाई से संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए।

इस अवसर पर सोनू कुमार राय, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद; राधाचरण साह, माननीय सदस्य संदेश विधानसभा; महेश पासवान, माननीय सदस्य अगिआंव विधानसभा; राकेश रंजन, माननीय सदस्य शाहपुर विधानसभा; आशा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष, सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    भारद्वाज पुरम में 24 जून को होगा साहित्यकार रविनंदन सिंह का अभिनंदन समारोह

    प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित लोकप्रिय प्रकाशन संस्थान साहित्यांजलि प्रकाशन की ओर से प्रतिमाह प्रदान किया जाने वाला ‘साहित्य रत्न…

    Share

    नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के 15 छात्रों का बिहार सरकार में फार्मासिस्ट पद पर चयन

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डिप्लोमा इन फार्मेसी के 15 विद्यार्थियों का चयन बिहार सरकार में फार्मासिस्ट पद…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारद्वाज पुरम में 24 जून को होगा साहित्यकार रविनंदन सिंह का अभिनंदन समारोह

    भारद्वाज पुरम में 24 जून को होगा साहित्यकार रविनंदन सिंह का अभिनंदन समारोह

    दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के 15 छात्रों का बिहार सरकार में फार्मासिस्ट पद पर चयन

    नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के 15 छात्रों का बिहार सरकार में फार्मासिस्ट पद पर चयन

    आईसीएआर पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने त्रिपुरा में शुरू किया ‘मत्स्य-बागवानी मॉडल’, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    आईसीएआर पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने त्रिपुरा में शुरू किया ‘मत्स्य-बागवानी मॉडल’, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं आठ फरियादें, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं आठ फरियादें, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    आरा-बलिया रेल लाइन निर्माण को लेकर भोजपुर के जनप्रतिनिधि एकजुट, रेल मंत्री को भेजा पत्र