जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं आठ फरियादें, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सासाराम (रोहतास)। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने दैनिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कुल आठ आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे।

जनसुनवाई के क्रम में बेबी देवी (ग्राम-तेन्दुआ, पोस्ट-बराढ़ी), वीरेंद्र राय (ग्राम-पकड़ी) तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य कोचस डॉ. मुन्ना कुमार पासवान द्वारा दिए गए आवेदन-पत्रों को संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया। वहीं सासाराम नगर निगम के वार्ड संख्या-16 के निवासियों द्वारा दिए गए आवेदन को नगर आयुक्त, सासाराम को भेजा गया।

शिवसागर के आलमपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा से संबंधित कमलेश पाण्डेय के आवेदन को कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम को भेजा गया। जबकि चेनारी निवासी कौशल कुमार गुप्ता के आवेदन को अपर समाहर्ता के पास अग्रसारित किया गया।

इसके अलावा हरिप्रसाद राम, अरुण राम एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा तोरनी मौजा में बिहार सरकार की भूमि को निजी भूमि में मिलाए जाने की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आशा कार्यकर्ताओं के फैसिलिटेशन सेंटर द्वारा दिए गए आवेदन-पत्र को असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को अविलंब जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया।

जिला पदाधिकारी ने अन्य प्राप्त आवेदन-पत्रों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती