आरा-बलिया रेल लाइन निर्माण को लेकर भोजपुर के जनप्रतिनिधि एकजुट, रेल मंत्री को भेजा पत्र

आरा (भोजपुर)। आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण को लेकर भोजपुर जिले में अब जनप्रतिनिधियों की एकजुटता साफ दिखाई देने लगी है। इस बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को लेकर जिले के कई विधायक और जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मूल प्रस्ताव के अनुसार जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह परियोजना केवल भोजपुर या बक्सर जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शाहाबाद और दियारा क्षेत्र के विकास से जुड़ी हुई है।


ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व बक्सर जिले के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा आरा-बलिया रेल लाइन के अलाइनमेंट में बदलाव की मांग उठाई गई थी। इसके बाद भोजपुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध करते हुए पहले से प्रस्तावित मार्ग के अनुसार निर्माण कार्य शुरू करने की मांग तेज कर दी है।


संदेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधाचरण साह ने हाल ही में रेल मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि आरा को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से जोड़ने की मांग वर्षों पुरानी है। वर्ष 2009 के रेल बजट में इस परियोजना को स्वीकृति भी मिल चुकी है। रेलवे की ओर से यातायात सर्वेक्षण, अंतिम लोकेशन सर्वे तथा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जैसी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। ऐसे में अब अलाइनमेंट में बदलाव करना जनभावनाओं और क्षेत्रीय विकास के हित में उचित नहीं होगा।


उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि भोजपुर और बक्सर के दियारा क्षेत्र आज भी रेल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पिछड़े हुए हैं। यदि इस रेल लाइन का निर्माण मूल योजना के अनुसार होता है, तो लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक ने रघुनाथपुर के रास्ते इस रेल परियोजना को जोड़ने के प्रस्ताव को भौगोलिक दृष्टि से अव्यावहारिक बताया है। उनका कहना है कि वहां गंगा नदी का अधिक फैलाव और भागड़ क्षेत्र होने के कारण लगभग 15 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त पुल निर्माण की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे परियोजना की लागत और समय दोनों में काफी वृद्धि होगी।


वहीं, मूल प्रस्ताव के अनुसार बक्सर जिले के नैनीजोर में रेलवे स्टेशन प्रस्तावित है, जिससे रघुनाथपुर और ब्रह्मपुर क्षेत्र की दूरी मात्र छह से सात किलोमीटर रह जाएगी। ऐसे में वर्तमान प्रस्ताव ही अधिक उपयोगी और व्यवहारिक माना जा रहा है।


आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण के समर्थन में बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, शाहपुर विधायक राकेश रंजन सहित कई जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस परियोजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस रेल लाइन के निर्माण से भोजपुर और बक्सर जिले के अंतर्गत आने वाले छह लोकसभा और लगभग बीस विधानसभा क्षेत्रों की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही दियारा क्षेत्र के कई गांव पहली बार सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ सकेंगे, जिससे आवागमन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।


Share
  • Related Posts

    पत्रकारिता की विश्वसनीयता के लिए डब्ल्यूजेएआई की पहल, प्रशिक्षित और जिम्मेदार पत्रकारों को जोड़ने पर जोर

    पटना/नई दिल्ली। पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पेशेवर मानकों को बनाए रखने के लिए पत्रकारों का प्रशिक्षण, सत्यापन और नैतिक प्रतिबद्धता आवश्यक है। इसी बीच, पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली…

    Share

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए छह थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने 29 अक्टूबर को…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पत्रकारिता की विश्वसनीयता के लिए डब्ल्यूजेएआई की पहल, प्रशिक्षित और जिम्मेदार पत्रकारों को जोड़ने पर जोर

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी