डेहरी चेस क्लब की अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता अगले महीने

डालमियानगर (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी चेस क्लब की ओर से तीन दिवसीय जगदीशप्रसाद चौरसिया एवं फुलकुमारी देवी अंडर-19 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता का   आयोजन अगले महीने 23 से 25 नवंबर तक होगा। यह निर्णय डेहरी-आन-सोन की प्रतिष्ठित महिला रोग विशेषज्ञ एवं डेहरी चेस क्लब की वरिष्ठ संरक्षक डा. रागिनी सिन्हा की अध्यक्षता में डालमियानगर ड्रीम हाउस में हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में क्लब के संरक्षक विनय चंचल (कार्यपालक अभियंता), अध्यक्ष सत्यनारायण यादव (पूर्व विधायक), संयोजक दयानिधि श्रीवास्तव (भरत लाल) एवं स्वयंप्रकाश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रो. रणधीरकुमार सिन्हा, सचिव नंदकुमार सिंह नंदू, उप सचिव सत्यनारायण प्रसाद सोनी, सुरेन्द्र कुमार यादव, कोषाध्यक्ष शंकर कुमार और शहर के शतरंज खिलाड़ी शंभूशरण सिंह, धनंजय सिंह, अलोक कुमार, अनुभव आनंद, मनोज कुमार यादव आदि ने भाग लिया।

शतरंज को समर्पित खिलाडिय़ों की संस्था, साल में दो बार प्रतियोगिता आयोजन
डेहरी चेस क्लब बौद्धिक खेल शतरंज के लिए सक्रियता के लिहाज से शहर और जिले के शतरंज खिलाडिय़ों की एक समर्पित संस्था है, जो खेल भावना और सामाजिक सौहार्द के विस्तार के लिए शतरंज का प्रतियोगिता का साल में बार नियमित आयोजन करती है।

डेहरी चेस क्लब की प्रतियोगिता श्रृंखला में रामनगीनाप्रसाद स्मृति शंतरज प्रतियोगिता भी शामिल है, जो इस वर्ष भी पाली रोड स्थित रामकृष्णआश्रम परिसर में 13-15 अप्रैल को हुई थी। रामनगीनाप्रसाद स्मृति शंतरज प्रतियोगिता-2018 में शहर और आस-पास के दो दर्जन शतरंज खिलाडिय़ों ने भाग लिया था और विजेताओं को 7500 रुपये की पुरस्कार राशि, ट्राफी दिए गए थे।

(रिपोर्ट : नंदकुमार सिंह नंदू)

 

 

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026