क्रिसमस पार्टी : नन्हें विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया नाच-गाना

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। संतपाल विद्यालय समूह परिसर में आयोजित क्रिसमस पार्टी में किड्सप्ले स्कूल और संतपाल स्कूल की चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने नाच-गाना प्रस्तुत किया। जिंगल बेल और वी विश यू अ मैरी क्रिसमस की धुन पर विद्यालय के बास्केट बॉल ग्राउंड में इन नन्हें विद्यार्थियों ने सांता क्लाज का रूप धारण कर सामूहिक नृत्य और गीत गायन किया। इस मौके पर बच्चों ने अपने-अपने सहपाठियों के बीच उपहार का आदान-प्रदान भी किया। विद्यालय समूह के चेयरमैन डा. एसपी वर्मा, सचिव वीणा वर्मा एवं प्राचार्य आराधना वर्मा ने बच्चों के साथ केक काटकर क्रिसमस पार्टी का शुभारंभ किया। विद्यालय की ओर से नृत्य एवं गान में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पेंटिंग के कलर व पुस्तक भेंट किया।

ज्ञान भविष्य के लिए, आर्थिक सम्बल वर्तमान के लिए और सेवा-सहयोग भाव असहायों के लिए

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। ज्ञान का दीप जलाने के साथ समाज के निशक्तों-असहायों के प्रति सेवा-सहयोग की भावना का विकास करना भी शिक्षा का एक उद्देश्य होना चाहिए। यह बात सासाराम के अनुमंडलाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने संतपाल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में आयोजित असहाय बाल मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। संतपाल स्कूल समूह के अध्यक्ष एसपी वर्मा ने कहा कि ज्ञान मनुष्य के भविष्य का निर्माण करता है और आर्थिक सम्बल आदमी के वर्तमान का आधार होता है। इसी सोच और उद्देश्य के साथ संतपाल स्कूल समूह के विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था है।
असहाय बाल मेला कार्यक्रम में दिव्यांगों, निर्धनों, बेसहारा वृद्धों, विकलांग बच्चों को ठंड से राहत के लिए ऊनी कपड़े एवं कंबल का वितरण किया गया। असहाय बाल मेला का आयोजन संतपाल स्कूल परिसर में 21 वर्षों से किया जा रहा है। असहाय बाल मेला 1998 में शुरू हुआ था। विद्यालय के विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ हर वर्ष अपने आस-पास के असहायों, बेसहारों व दिव्यांगों का सर्वेक्षण कर उन्हें कूपन देते हैं और निर्धारित तिथि को विद्यालय के प्रांगण में आमंत्रित कर कंबल, शॉल, स्वेटर, चावल-दाल, बिस्कुट, साबुन आदि का निशुल्क वितरण करते हैं। इस साल भी दो लाख रुपये की राशि संग्रहित कर संबंधित सामग्री की खरीदारी की गई। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पहनने लायक पुराने कपड़े और चावल-दाल भी दानस्वरूप दिया। इससे एक हजार से अधिक दिव्यांगों-असहायोंस, वृद्धों को मदद मुहैया कराई गई। असहाय बला मेला कार्यक्रम के संयोजन में विद्यालय के प्रबंधक रोहित वर्मा, सचिव वीणा वर्मा, प्राचार्य आराधना वर्मा, लायंस क्लब के गौतम कुमार, अभिषेक राय, कृष्णा कुमार, डा. जावेद अख्तर, डा. विजय कुमार, डा.अमृता वर्मा, डा. अलका सूद, मोनिका शर्मा के साथ विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया।

(रिपोर्ट व तस्वीर : अर्जुन कुमार, मीडिय प्रभारी, संतपाल स्कूल)

Share
  • Related Posts

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    रोहतास किले में शाहाबाद महोत्सव: धरोहर संरक्षण और पर्यटन विकास का संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास) – निशांत राज। कैमूर की ऐतिहासिक पर्वतमाला में अवस्थित रोहतास किला रविवार को एक बार फिर इतिहास का साक्षी बना, जब इसके प्राचीन प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर