जिले में विधि व्यवस्था संधारण एवं क्राइम कंट्रोल के लिए 80 नई बाइक को हरी झंडी दिखा किया रवाना

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने मंगलवार को डेहरी स्थित पुलिस केंद्र से पेट्रोलिंग के लिए नये 80 बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पेट्रोलिंग बाइक के साथ एक विशेष तत्काल प्रतिक्रिया दल भी बनाया गया है जो आपातकालीन परिस्थितियों में घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करेगा।

डीआईजी ने कहा किकानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर अंकुश पाने, गली- मोहल्ले और गांव तक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेट्रोलिंग बाइक उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि यह बाइक आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस बाइक में लाइटिंग, सायरन एवं माइकिंग की व्यवस्था की गई है। डेहरी नगर थाना को चार, सासाराम नगर थाना को छह, नासरीगंज थाना को तीन, बिक्रमगंज, तिलौथू, काराकाट, नोखा, बघेल, शिवसागर को दो दो सहित अन्य थानों को बाइक उपलब्ध कराई गई है। सभी बाइक रोहतास जिले के विभिन्न थानों को सौंपते हुए थाना प्रभारी को बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित हेतु निर्देश दिया गया। ‌

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती