त्रैमासिक विद्यालय पत्रिका द्रोण का लोकार्पण / नवीनगर से 85 फीसदी बिजली बिहार को

विद्या निकेतन की त्रैमासिक पत्रिका द्रोण का लोकार्पण

दाउदनगर (औरंगाबाद)-विशेष संवाददाता। विद्या निकेतन विद्यालय समूह की पत्रिका (द्रोण) का सामूहिक लोकार्पण एएसपी (आपरेशन) राजेश कुमार, एसडीएम अनीश अख्तर, एसडीपीओ राजकुमार तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर शम्भू यादव, विद्यालय के सीएमडी सुरेश कुमार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान, समाजसेवी डा. प्रकाशचंद्रा और अन्य विद्यालयों के प्राचार्य ने किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर यह बताया गया कि यह पत्रिका त्रैमासिक होगी। औरंगाबाद जिले में यह अकेला विद्यालय है, जिसने त्रामासिक पत्रिका के प्रकाशन को कार्य-रूप दिया है। कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त मार्कंडेय पांडेय ने अमीर खुसरो का कलाम गाया- साधु भूखा भाव का धन का भूखा नाहीं, जो धन का भूखा वो साधु नाहीं।
एसडीपीओ राज कुमार तिवारी ने कहा कि द्रोण पत्रिका धर्म की धुरी पर कायम रहेगा और अर्जुन जैसे शिष्य को शक्ति देने का कार्य करेगा। एएसपी अभियान राजेश कुमार ने कहा कि बच्चों के लिए तकनीक का सकारात्मक इस्तेमाल के साथ नैतिक शिक्षा की भी जरूरत है। एसडीएम अनीश अख्तर ने कहा जज्बा और जुनून के साथ धैर्य का संतुलन सफलता के लिए आवश्यक है। एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि पूरी सृष्टि ही गतिशील है, इसलिए गतिशीलता बनाए रखनी ही जीवन में आगे बढऩा है। डा. प्रकाशचंद्रा ने कहा कि भारत दुनिया का एक सबसे बड़ा श्रम-शक्ति आपूर्तिकर्ता देश बन गया है, क्योंकि यहां वांछित नौकरी का अभाव है। विद्या निकेतन विद्यालय समूह विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने का कार्य किया है, यह सामाजिक उपलब्धि भी है। नवोदय विद्यालय (बारुण) के प्राचार्य आरके सिंह, आरके झा, नंदजी दूबे और अन्य अतिथियों ने भी समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता एवं सीईओ आनंद प्रकाश ने विद्यालय के पुरातन छात्रों को रमेश कुमार स्मृति सम्मान दिया। बीएड कालेज के सचिव डा. प्रकाशचंद्रा, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार, न्यूटन कोचिंग के निदेशक डा. एसपी सुमन, चिकित्सा पदाधिकारी डा. धीरेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, गायक मार्कण्डेय कुमार पांडेय, विजन के निदेशक अरविंद कुमार धीरज, सतीश कुमार, लेखक-पत्रकार उपेन्द्र कश्यप, मनीष कुमार, संतोष अमन, रवि मिश्रा, ओमप्रकाश कुमार, कला प्रभा संगम के विजय चौबे, गोविंदा राज, मनोज मुस्कान, अंजन कुमार सिंह उर्फ विक्की, पत्रकारों विपुल कुमार, संजय सिन्हा, शंभूशरण सत्यार्थी, अभय कुमार, सत्येन्द्र कुमार, दयानंद शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार ने किया।
(रिपोर्ट : उपेन्द्र कश्यप)

नवीनगर में उत्पादित 85 फीसदी बिजली मिलेगी बिहार

डेहरी-आन-सोन/बारुण (औरंगाबाद)-विशेष प्रतिनिधि। अपने निर्धारित समय से दो साल देर से बनकर तैयार हुई नवीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एनपीजीसीएल) के नवीनगर स्थित बिजलीघर की पहली यूनिट चालू हो चुकी है, जिसकी क्षमता 660 मेगावाट बिजली पैदा करने की है। इसमें से अब तय हिस्से के मुताबिक करीब 85 फीसदी अर्थात 560 मेगावाट बिजली बिहार को मिलेगी और बाकी सेन्ट्रल पुल में चली जाएगी। पहली इकाई का परीक्षण 12 जुलाई को किया गया और व्यावसायिक उत्पादन 06 सितम्बर से शुरू कर दिया गया। इस बिजलीघर के निर्माण पर 15 हजार 132 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। पहले चरण में बिजली उत्पादन की तीन इकाइयां स्थापित होंगी और हर इकाई की क्षमता 660 मेगावाट बिजली उत्पादन की होगी। छह-छह महीनों के अंतराल पर दूसरी और तीसरी इकाई भी शुरू होगी। कुल 1980 मेगावाट में से करीब 1740 मेगावाट बिजली बिहार को मिलेगी। हालांकि यह प्रस्ताव भी केन्द्र सरकार के पास विचाराधीन है कि तीनों बिजली उत्पादक इकाइयों की क्षमता 660 से बढ़ाकर 800 मेगावाट कर दी जाए। तब इस बिजलीघर की कुल उत्पादन क्षमता 2400 मेगावाट हो जाएगी। एनपीजीसीएल बिहार सरकार की बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी (पूर्व में बिजली बोर्ड) और एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन) का संयुक्त उपक्रम है। सोन नद के किनारे औरंगाबाद जिला के नबीनगर में ही एनटीपीसी और भारतीय रेल का संयुक्त उपक्रम भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल) है, जहां 250 मेगावाट की चार इकाइयों में उत्पादित बिजली में भी बिहार की हिस्सेदारी 10 फीसदी निर्धारित है।
(रिपोर्ट : मिथिलेश दीपक/निशांत राज)

 

 

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम